• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

सिम्स हॉस्टल में रैगिंग और गुटबाजी पर चाबुक.. लगातार बढ़ते विवादों के बाद प्रबंधन ने लिया बड़ा फैसला

बिलासपुर के सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्वेद संस्थान) के बालक छात्रावास में अनुशासनहीनता, रैगिंग और गुटबाजी की गुप्त शिकायतों पर रोक लगाने के लिए प्रबंधन ने ...और पढ़ें

By Atul VasingEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 08:53:04 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 08:53:04 PM (IST)
सिम्स हॉस्टल में रैगिंग और गुटबाजी पर चाबुक.. लगातार बढ़ते विवादों के बाद प्रबंधन ने लिया बड़ा फैसला
छात्रावास के बाहर दीवार में चस्पा किया गया है बोर्ड

HighLights

  1. सिम्स बालक हॉस्टल में बाहरी व पूर्व छात्रों का प्रवेश बैन।
  2. किसी को ठहराने पर संबंधित छात्र पर ₹1,000 जुर्माना।
  3. डीन डॉ. रमणेश मूर्ति ने दिए औचक निरीक्षण के निर्देश।

बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि। छत्तीसगढ़ आयुर्वेद संस्थान (सिम्स) के बालक छात्रावास में अनुशासन बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। हास्टल परिसर में अब किसी भी बाहरी व्यक्ति और पूर्व छात्रों के हास्टल में रुकने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसको लेकर हास्टल में नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है। जिसमे सिम्स प्रबंधन ने साफ किया है कि किसी को हास्टल में रूकवाते है तो संबंधित छात्र को एक हजार रूपये का अर्थदंड भी लगाया जाएगा। यह आदेश बालक छात्रावास के वार्डन की ओर से जारी किया गया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से छात्रावास परिसरों में आपसी विवाद और रैगिंग जैसी शिकायतें सामने आती रही हैं। जिसे अंदर ही अंदर दबा दिया गया हैा मामला सार्वजनिक नहीं हो पाया है। इसके अलावा कई बार बिना अनुमति के बाहरी लोग और पूर्व छात्र भी कमरों में रुके रहते थे, जिससे सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे, जो कई बार माहौल बिगाड़ने का भी काम करते थे। इन तमाम गतिविधियों पर लगाम लगाने और हास्टल की व्यवस्था को सुधारने के लिए संस्थान प्रबंधन ने यह सख्त कदम उठाया है।


पिछले साल सीनियर व जूनियर छात्रों के बीच हुआ था जमकर विवाद

मालूम हो कि पिछले साल सिम्स के वार्षिकोत्सव के दौरान छात्रों के दो गुट के बीच जमकर विवाद हुआ था। इसमे सेकेंड व फाइनल ईयर के छात्रों के बीच कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए आमने-सामने थे। साफ है कि समय-समय पर यहां हास्टल में कुछ ऐसी गतिविधि होती है, जिससे प्रबंधन को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ गया है।

छात्रावास में अनुशासनहीनता और सुरक्षा संबंधी शिकायतों को देखते हुए यह सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। हास्टल परिसर में केवल वर्तमान में अध्ययनरत छात्रों का ही प्रवेश मान्य होगा। यदि कोई भी छात्र नियमों की अवहेलना करते हुए किसी बाहरी व्यक्ति या पूर्व छात्र को छात्रावास में ठहराता है, तो उस पर बिना किसी छूट के 1,000 रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा। भविष्य में भी औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी। डा़ रमणेश मूर्ति, डीन, सिम्स