• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बेलगहना के सिद्धबाबा आश्रम में आधी रात घुसा नकाबपोश, ग्रंथ और कबूतर लेकर फरार हो गया

बिलासपुर के बेलगहना स्थित सिद्धबाबा आश्रम में आधी रात नकाबपोश घुसा, स्वामी जी के कक्ष की तलाशी लेकर योगवशिष्ठ ग्रंथ और कबूतर चुराकर फरार, सीसीटीवी में कैद।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 09:04:29 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 09:04:29 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बेलगहना के सिद्धबाबा आश्रम में आधी रात घुसा नकाबपोश, ग्रंथ और कबूतर लेकर फरार हो गया
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. बेलगहना आश्रम में नकाबपोश की घुसपैठ।
  2. योगवशिष्ठ ग्रंथ और कबूतर लेकर फरार।
  3. सीसीटीवी में कैद, रेकी की आशंका।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। बेलगहना स्थित श्री सिद्धबाबा अद्वैत परमहंस आश्रम में आधी रात नकाबपोश के अनाधिकृत प्रवेश का मामला सामने आया है। संदिग्ध व्यक्ति चेहरे और शरीर को कपड़े से ढककर आश्रम में दाखिल हुआ। इसके बाद वह सीधे पूज्य स्वामी जी महाराज के आसन और निजी कक्ष तक पहुंचा। वहां उसने अलग-अलग स्थानों की तलाशी ली और एक ग्रंथ योगवशिष्ठ तथा आश्रम में विचरण कर रहे कबूतर को लेकर फरार हो गया। पूरी घटना आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।

आश्रम के सेवक रितेश सिंह ने मंगलवार को बेलगहना थाने में शिकायत देकर मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। आश्रम के सेवक रितेश सिंह ने पुलिस को बताया कि सात नवंबर की रात करीब 12 बजे संदिग्ध व्यक्ति जूते पहनकर आश्रम के पीछे कच्चे रास्ते से परिसर में दाखिल हुआ था। सेवक ने आशंका जताई है कि कोई व्यक्ति या समूह लंबे समय से आश्रम की गतिविधियों पर नजर रख रहा है।


सीसीटीवी कैमरे लगने से पहले भी परिसर में वस्तुओं का स्थान बदला हुआ मिलने और रात में संदिग्ध आवाजाही के संकेत मिलते रहे हैं। उन्होंने इसे केवल चोरी का मामला मानने के बजाय संभावित रेकी और आपराधिक साजिश के पहलू से जांचने की मांग की है। आश्रम के सेवक की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। अब सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- संपत्ति विवाद में हैवान बना बेटा, 76 साल के पिता पर लोहे के हथियार से हमला कर जिंदा जलाया

स्वामी जी की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

शिकायत में कहा गया है कि संदिग्ध का सीधे स्वामी जी महाराज के आसन और निजी कक्ष तक पहुंचना गंभीर चिंता का विषय है। आशंका जताई गई है कि उसका उद्देश्य केवल चोरी करना नहीं, बल्कि किसी व्यक्ति विशेष को नुकसान पहुंचाना भी हो सकता है। सेवक ने भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए स्वामी जी और आश्रम की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

सीसीटीवी से पहचान और गश्त बढ़ाने की मांग

आश्रम से चोरी गए योगवशिष्ठ ग्रंथ और कबूतर की कीमत करीब छह हजार रुपये बताई गई है। शिकायत में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान, उसके उद्देश्य और संभावित सहयोगियों की पतासाजी करने की मांग की गई है। साथ ही पूर्व की संदिग्ध घटनाओं को भी जांच में शामिल करने और आश्रम व आसपास के क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने का अनुरोध किया गया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।