कंफर्म टिकट का झंझट खत्म, 23 अक्टूबर को चलेगी संबलपुर-प्रयागराज स्पेशल, जानिए पूरा टाइम टेबल और रूट
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु संबलपुर से प्रयागराज के लिए 23 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 08305 स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन रायगढ़,...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 21 Oct 2026 10:57:05 PM (IST)Updated Date: Wed, 21 Oct 2026 10:57:05 PM (IST)
HighLights
- संबलपुर से प्रयागराज के लिए 23 अक्टूबर को चलेगी स्पेशल ट्रेन।
- ट्रेन संख्या 08305 रायगढ़ और बिलासपुर होकर प्रयागराज जाएगी।
- ट्रेन में 14 जनरल और 4 स्लीपर कोच की रहेगी सुविधा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संबलपुर-प्रयागराज के मध्य एक तरफा एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।
08305 नंबर के साथ चलने वाली ट्रेन संबलपुर से 23 अक्टूबर को छूटेगी। यह ट्रेन संबलपुर से 16:30 बजे रवाना होगी और झारसुगुड़ा रोड 17:40 बजे, रायगढ़ 19:00 बजे व बिलासपुर पहुंचने का समय 21:50 बजे निर्धारित है।
यहां से ट्रेन 22.00 बजे छूटकर दूसरे दिन अनूपपुर रात 12:45 बजे, शहडोल 1:45 बजे, कटनी 4:20 बजे, सतना 5:40 बजे, मानिकपुर 7:28 बजे, 9:30 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 14 सामान्य कोच तथा 04 स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।