• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में भूसे से भरे ट्रक की चपेट में आई बाइक, महिला 25 मीटर तक घिसटती रही

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में कोपरा डैम के पास भूसे से भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला ट्रक के नीचे फंसकर 25 मीटर तक घिसटती चली गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 12:48:26 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 12:48:26 PM (IST)
बिलासपुर में भूसे से भरे ट्रक की चपेट में आई बाइक, महिला 25 मीटर तक घिसटती रही
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुई बाइक

HighLights

  1. सकरी क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक का कहर।
  2. कोपरा जलाशय के पास हुआ भयानक सड़क हादसा।
  3. प्राथमिक जांच में चालक की लापरवाही सामने।

नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर। सकरी क्षेत्र में मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे में भूसे से भरे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कोपरा जलाशय (डैम) के पास हुआ, जहां महिला ट्रक और बाइक के बीच फंसकर करीब 25 मीटर तक घिसटती चली गई। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

सकरी थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि मुंगेली जिले के लोहाराकापा गांव निवासी पुनौतीन यादव (63) एक व्यक्ति के साथ बाइक से बिलासपुर की ओर आ रही थीं। दोनों कोपरा जलाशय के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे भूसे से भरे ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला बाइक सहित ट्रक के पहियों के नीचे फंस गई और करीब 25 मीटर तक घिसटती रही। हादसे में महिला की कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह कुचल गया तथा उसका एक पैर शरीर से अलग हो गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटनाकारित ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस चालक से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।