यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दुर्ग-निजामुद्दीन के बीच दौड़ेगी एसी सुपरफास्ट स्पेशल
दुर्ग से निजामुद्दीन तक एक एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
By Edited By:
Publish Date: Fri, 08 Jul 2016 11:49:17 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 Jul 2016 05:09:36 PM (IST)

बिलासपुर। नईदुनिया न्यूज । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग से निजामुद्दीन तक एक एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 17 जुलाई से चलने वाली यह ट्रेन कटनी रूट से चलेगी। इस ट्रेन की सुविधा सात फेरे के लिए मिलेगी। इससे दिल्ली रूट की अन्य ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम होगा।
आम लोगों की मांग को ध्यान में रखते रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रयास कर रही थी। उत्तर रेलवे, रेलवे बोर्ड व उत्तर मध्य रेलवे के साथ समन्वय होने के बाद इसे चलाने का निर्णय लिया गया। जुलाई में 3 व अगस्त में 4 इस तरह सात फेरों के लिए यह ट्रेन चलाई जाएगी।
यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ही ट्रेन की समय सारिणी बनाई गई है। इसके मद्देनजर 14 जुलाई को स्पेशल ट्रेन निजामुद्दीन से दुर्ग के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन दुर्ग से 17 जुलाई को सुबह 7. 05 बजे रवाना होगी और कार्यालयीन दिवस सोमवार को सुबह 4.30 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में गुरुवार की दोपहर 3.55 बजे पर निजामुद्दीन से रवाना होकर शुक्रवार की दोपहर 12.50 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
ट्रेन का समय एक नजर में
दुर्ग से छूटने वाली स्पेशल ट्रेन रविवार की सुबह 7.05 बजे छूटकर 7.40 बजे रायपुर, 8.40 बजे भाटापारा, 9.50 बजे बिलासपुर, 11.43 बजे पेंड्रारोड, 12.27 बजे अनूपपुर, 13.13 बजे शहडोल, 14.12 बजे उमरिया, 15.45 बजे कटनी मुरवारा, 21.40 बजे झांसी और 4.10 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में रविवार को 15.55 बजे निजामुद्दीन से छूटकर 20.38 बजे झांसी, 9.45 बजे बिलासपुर और 12.50 बजे दुर्ग पहुंचेगी।