• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

चलती ट्रेन में हादसे को दावत... कवि गुरु एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में गैस पर पक रहा था खाना, 2 सिलिंडर जब्त

सांतरागाछी-पोरबंदर कवि गुरु एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में यात्रियों की सुरक्षा को दरकिनार कर गैस सिलिंडर से खाना पकाने का मामला सामने आया है।

By Shiv SoniEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 03:34:42 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 03:41:11 PM (IST)
चलती ट्रेन में हादसे को दावत... कवि गुरु एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में गैस पर पक रहा था खाना, 2 सिलिंडर जब्त
ट्रेन की पेंट्रीकार से जब्त सिलिंडर।

HighLights

  1. कवि गुरु एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में अवैध सिलिंडर से बन रहा था खाना।
  2. आरपीएफ बिलासपुर ने चेकिंग के दौरान 2 कमर्शियल सिलिंडर किए जब्त।
  3. पेंट्रीकार मैनेजर मोहम्मद फैयाज पर रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: चलती ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को ताक पर रखकर पेंट्रीकार में कमर्शियल गैस सिलिंडर का अनधिकृत इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। आरपीएफ की जांच और सेफ्टी ड्राइव के दौरान 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर कवि गुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में गैस सिलिंडर से खाना बनाते हुए कर्मचारी को पकड़ा गया।

जांच के दौरान एक अतिरिक्त कमर्शियल गैस सिलिंडर भी छिपाकर रखा हुआ मिला। घटना सोमवार की है। बिलासपुर आरपीएफ की टीम चांपा से बिलासपुर सेक्शन के बीच ट्रेन की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान करीब दोपहर 3:20 बजे अधिकृत पेंट्रीकार की जांच की गई। यहां कमर्शियल गैस सिलिंडर का उपयोग कर खाना पक रहा था। पेंट्रीकार का ठेका एमएस अंबुज होटल रियल स्टेट प्राइवेट लिमिटेड के पास है।


चेकिंग के दौरान टीम को पेंट्रीकार में एक अतिरिक्त कमर्शियल गैस सिलिंडर भी छिपाकर रखा हुआ मिला। पूछताछ में संबंधित व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद फैयाज निवासी कसाब पारा, गार्डन रीच, हावड़ा, पश्चिम बंगाल बताया। वह पेंट्रीकार का मैनेजर है।

आरपीएफ ने जब गैस सिलिंडर के इस्तेमाल को लेकर पूछताछ किया, तब उसने बयान दिया कि यात्रियों को जल्द भोजन उपलब्ध कराने और व्यक्तिगत सुविधा के लिए वह बिना उचित अधिकार अथवा अनुमति के गैस सिलिंडर का उपयोग कर रहा था।

अतिरिक्त सिलिंडर बरामद

मामले में मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसके कब्जे से दो कमर्शियल गैस सिलिंडर बरामद किए गए और नियमानुसार जब्ती की गई। इसके बाद आरोपित को वैधानिक कार्रवाई के लिए आरपीएफ पोस्ट बिलासपुर के सुपुर्द किया गया। पोस्ट में इस मामले में अपराध रेल अधिनियम की धारा 153 और 164 में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।