बिलासपुर। Bilaspur News: कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्न्ति नहीं देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ शासन के इस निणर््ाय के विरोध में बुधवार को पांचवें दिन भी रायपुर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अड़ा रहा।
संघ का कहना है कि कृषि विभाग में ग्र ामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर भर्ती विभागीय नियम 2010 के तहत की जाती है। साथ ही इसी भर्ती नियम में वर्णित नियम के तहत वरिष्ठता सह उपायुक्तता के आधार पर पदोन्न्ति दी जाती है। 2018 तक यह व्यवस्था लागू थी। लेकिन तत्कालीन संचालक कृषि एमएस केरकेट्टा ने कृषि स्नातक और गैर कृषि स्नातक के आधार पर समान पद, समान कार्य करने वाले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को अलग-अलग कर पदोन्न्ति कोटा का प्रस्ताव भेजकर विधानसभा में भेज दिया।
इसके आधार पर चार दिसंबर 2018 को राजपत्र में इसका प्रकाशन भी हो गया। इसका छत्तीसगढ़ ग्र ामीण कृषि विस्तार अधिकारी विरोध कर रहे हैं। इस नियम का संशोधन करने कर्मचारियों ने शासन से मांग की है, लेकिन अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। शनिवार 26 दिसंबर से एक हजार से अधिक कर्मचारी रायपुर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं।
संघ ने कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से मिलकर जायज मांगों पर विचार करने की मांग की है। मंत्री ने शिकायतों की जांच कराकर कर्मचारी हित में फैसला लेने का आश्वासन दिया है। धरना-प्रदर्शन में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अजय तिवारी, छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष एमपी आ डे, महामंत्री विजय लहरे, टारजन गुप्ता, संतोष तिवारी, ओपी अवस्थी, सीताराम भगत, नलिनी चन्द्राकर, गीता जुरेशिया, आरके वर्मा, विजय धीरज, अनिता सोनी,भगवती गौतम के अलावा 28 जिलों के कर्मचारी उपस्थित थे।