• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur News: आचार संहिता लगते प्रशासन की सख्ती शुरू, निकाले गए राजनीतिक पार्टी के बैनर-पोस्टर

टीम के मुताबिक बड़े कार्रवाई के बाद भी बड़े पैमाने में बैनर, पोस्टर बचे हुए है, ऐसे में आने वाले दिन में भी इन्हें हटाने का काम किया जाएगा।

By Atul VasingEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 17 Mar 2024 10:35:12 AM (IST)Updated Date: Sun, 17 Mar 2024 10:35:12 AM (IST)
Bilaspur News: आचार संहिता लगते प्रशासन की सख्ती शुरू, निकाले गए राजनीतिक पार्टी के बैनर-पोस्टर
आदर्श आचार संहिता लगते ही नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ता बेनर पोस्टर निकालते हुए।

HighLights

  1. महापौर और सभापति ने सरकारी वाहन किए जमा
  2. पार्टीगत लगी प्रतिमाओं के शिलालेख भी छिपाए
  3. बैनर-पोस्टर मिलते जा रहे, उन्हें हटाने की काम किया जाता रहा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। आदर्श आचार संहिता लगने के साथ ही शनिवार की शाम नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ता ने शहर में लगे राजनीतिक पार्टी व उनके जनप्रतिनिधियों के बैनर, पोस्टर निकालने का काम किया शुरू कर दिया गया है। मालूम हो कि शहर के हर क्षेत्र में राजनीतिक पार्टी के बैनर, पोस्टर से पटे हुए है, जिसे हटाने में समय लग रहा है।

ऐसे में अतिक्रमण टीम को प्रशासन के निर्देश का पालन करते हुए देर शाम तक सक्रिय रहना पड़ा है और जहां भी बैनर-पोस्टर मिलते जा रहे थे, उन्हें हटाने की काम किया जाता रहा है। टीम के मुताबिक बड़े कार्रवाई के बाद भी बड़े पैमाने में बैनर, पोस्टर बचे हुए है, ऐसे में आने वाले दिन में भी इन्हें हटाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा ऐसे शिलालेख जिसमे राजनीतिक पार्टी के जनप्रतिनिधियों और नेताओं के नाम अंकित है, उसपर कागज चस्पा करने का काम भी शुरू कर दिया गया है।


महापौर और सभापति ने सरकारी वाहन किए जमा

शनिवार की दोपहर आदर्श आचार संहिता लगने के साथ ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है और अपने काम में जूट गए है। इधर नियमानुसार नगर निगम के महापौर रामशरण यादव और सभापति शेख नजीरुद्दीन ने भी अपने सरकारी वाहन जमा करा दिए हैं।

पार्टीगत लगी प्रतिमाओं के शिलालेख भी छिपाए

एक टीम ऐसे पार्टीगत प्रतिमाओं की तलाश कर उसके शिलालेख में कागज चिपकाते रहे हैं, जिसमें राजनीतिक पार्टी व उनके नेताओं के नाम लिखे हुए हैं। ऐसे करीब एक दर्जन से ज्यादा में कागज चस्पा किया गया है। इसी तरह रविवार को भी दीवार में राजनीतिक पार्टी से लिखे हुए स्लोगन आदि को पोतने की कार्रवाई की जाएगी।