• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

नाबालिग से शादी से इनकार किया, तो सिरफिरे आशिक ने पिता पर चाकू से किया जानलेवा हमला, वारदात CCTV में कैद

सिविल लाइन क्षेत्र के कुदुदंड में सिरफिरे आशिक ने नाबालिग प्रेमिका के पिता पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान युवती के पिता ने विरोध करते ...और पढ़ें

By Anil KurreEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 01 Jun 2026 09:49:03 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Jun 2026 09:49:03 PM (IST)
नाबालिग से शादी से इनकार किया, तो सिरफिरे आशिक ने पिता पर चाकू से किया जानलेवा हमला, वारदात CCTV में कैद
शादी से मना करने पर नाबालिग के पिता पर चाकू से हमला।

HighLights

  1. शादी से मना करने पर नाबालिग के पिता पर चाकू से हमला
  2. पीठ और सीने पर चाकू लगने के बाद भी हौसले से लड़ा पिता
  3. पुलिस को देख बाउंड्रीवॉल से कूदा हमलावर साहिल मरावी

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के कुदुदंड में सिरफिरे आशिक ने नाबालिग प्रेमिका के पिता पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान युवती के पिता ने विरोध करते हुए उसका मुकाबला किया। जिसके बाद हमलावर भाग निकला। यह पूरी घटना गैराज में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। घायल का पुलिस ने इलाज कराया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी।

शादी से इन्कार और मकान खाली करने की तैयारी से नाराज था युवक

सिविल लाइन क्षेत्र के कुदुदंड एसबीटी कॉलेज के पास रहने वाले मोहित दास मानिकपुरी की नाबालिग बेटी से मोहल्ले में रहने वाला साहिल मरावी शादी करना चाहता था। पहले पता चला कि युवक अपने समाज का है। इसके कारण नाबालिग के स्वजन शादी के लिए राजी हो गए थे। बाद में पता चला कि युवक की मां दूसरे समाज की है। इसके कारण स्वजन ने शादी से इनका कर दिया। साथ ही वे मोहल्ले के मकान को खाली कर दूसरी जगह पर जाने की तैयारी में थे। यह बात युवक को नागवार गुजरी।


गैराज में बाइक रिपेयरिंग के दौरान पीठ और सीने पर किया वार

सोमवार की सुबह नाबालिग के पिता अपनी बाइक रिपेयरिंग कराने के लिए गैराज गए थे। तभी युवक चाकू लेकर वहां पर आया। उसने पहले पीछे से प्रेमिका के पिता की पीठ पर चाकू से वार किया। इसके बाद उसने गर्दन पकड़कर किशोरी के पिता के सीने पर वार कर दिया। इस बीच किशोरी के पिता ने युवक का विरोध करते हुए उसे पकड़ लिया। इस पर वह भाग निकला। इधर लहूलुहान पिता किसी तरह सिविल लाइन थाने पहुंचा। उसने घटना की जानकारी सिविल लाइन थाने में दी। सिविल लाइन पुलिस ने घायल का इलाज कराया है। इसके बाद आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- साडरापाल हिंसक झड़प के पीछे मतांतरण विवाद की आंच, 13 ग्रामीण घायल, पूर्व सरपंच समेत 10 लोगों पर केस दर्ज

पुलिस को देखकर भाग रहा था युवक, गिरकर हुआ घायल

हमले के बाद आरोपित पुलिस से बचने के लिए भाग रहा था। इधर पुलिस की टीम उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। इसी बीच पता चला कि आरोपित मोहल्ले में ही नदी किनारे छिपा है। पुलिस की टीम ने घेराबंदी की। जवानों को देखकर आरोपित बाउंड्री कूदकर भागने की फिराक में था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर गिर गया। उसके पैरों में चोटें आई हैं। जवानों ने पहले उसका इलाज कराया। इसके बाद उसे थाने लाकर कार्रवाई की गई है।