Bilaspur News: बिलासपुर। नवनियुक्त भ्ााजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं की दम पर छत्तीसगढ़ में दोबारा सरकार बनेगी। देश में नरेंद्र मोदी की सरकार के द्वारा अभूतपूर्व फैसले लिए जा रहे हैं जिसकी चर्चा न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी हो रही है। पूरे देश में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के द्वारा रचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं जिससे युवा वर्ग भी प्रभावित है। छत्तीसगढ़ में भी भाजयुमो और मजबूत होगी। साहू भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अंबिकापुर पहंंुचे थे।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल प्रताप सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष अभय साहू के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। शहर में रैली निकाली गई और भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओंे ने भी अभिनंदन किया। वन देवी मंदिर में दर्शन के पश्चात खुली जीप में सवार होकर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष निकले। रैली में एक हजार से ऊपर बाइक में सवार युवाओं के साथ शहर भ्ा्रमण किए। महिलाओं ने तिलक वंदन, आरती, पुष्प वर्षा के बाद धान की बाली से बने मुकुट को पहनाया। तत्पश्चात उन्हें लड्डुओं से तौला गया। मोटरसाइकिल रैली में भ्ाारतीय जनता युवा मोर्चा, भ्ाारतीय जनता पार्टी व अन्य मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। मोटरसाइकिल रैली बिलासपुर चौक होते हुए महामाया चौक से घ्ाड़ी चौक पहुंची।
इस दौरान भाजपा कार्यालय में मेजर अनिल सिंह, भारत सिंह सिसोदिया, अभिमन्यु गुप्ता, सुशांत शुक्ला, देवनाथ, विद्यानंद मिश्रा, संतोष दास, संजय सोनी, रिंकु वर्मा, रविप्रताप सिंह, विश्वविजय सिंह तोमर, शैलेश सिंह, तजेंद्र सिंह बग्गा, रामप्रवेश पांडेय, मार्कंडेय तिवारी, गोलू यादव, दीक्षा अग्रवाल, प्रिया सिंह, दीपक सिंह तोमर, हर्षिता त्रिपाठी, संजीव वर्मा, शुभम सिंह बघेल, अंकित जायसवाल, निशांत गुप्ता, अमित सिंह, अंशुल श्रीवास्तव, बबलू गुप्ता, आशुतोष सिंह, आरडी चौहान, दिव्यांशु केशरी, रोचक गुप्ता, वीर सोनी, अभिषेक प्रताप सिंह, रवि सोनी सहित काफी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।