• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर के मदिराप्रेमियों से बोतल के 'एक्स्ट्रा' 60 रुपये पड़ गए भारी; उड़नदस्ता बना पियक्कड़ और सेल्समैन बाबू सीधे पहुंचे जेल!

परसदा शराब दुकान में 18 पाव देसी शराब पर 60 रुपये अधिक वसूले; टोल फ्री शिकायत पर हुई कार्रवाई, बना प्रकरण

By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 17 Jul 2026 01:27:56 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jul 2026 01:27:56 PM (IST)
बिलासपुर के मदिराप्रेमियों से बोतल के 'एक्स्ट्रा' 60 रुपये पड़ गए भारी; उड़नदस्ता बना पियक्कड़ और सेल्समैन बाबू सीधे पहुंचे जेल!
प्रतीकात्मक चित्र (एआइ निर्मित)

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुरः सरकारी शराब दुकानों में तय कीमत से अधिक राशि वसूलने की शिकायतें आखिरकार सही साबित हुईं। राज्य आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने ग्राहक बनकर परसदा स्थित सरकारी शराब दुकान में दबिश दी और सेल्समैन को खुलेआम ओवररेट पर शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

राज्य उड़नदस्ता में पदस्थ सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलम किरण सिंह ने बताया कि टोल फ्री हेल्पलाइन पर शिकायत मिली थी कि परसदा की सरकारी शराब दुकान में निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूली जा रही है। शिकायत की पुष्टि के लिए 15 जुलाई को सहायक आबकारी अधिकारी जागेश्वर वर्मा और उपनिरीक्षक जितेश्वरी आलेन्द्र के साथ टीम ग्राहक बनकर दुकान पहुंची।


जांच के दौरान दुकान के सेल्समैन रमाशंकर गुप्ता ने 18 पाव देसी शराब की निर्धारित कीमत 1,440 रुपये के बजाय 1,500 रुपये वसूल लिए। शिकायत सही मिलने पर टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।

शिकायतें स्थानीय स्तर पर, कार्रवाई

राज्य स्तर से जिले की अधिकांश सरकारी शराब दुकानों में तय कीमत से अधिक रकम वसूलने की शिकायतें लंबे समय से सामने आ रही हैं। स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायतें होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों को राज्य शासन की टोल फ्री हेल्पलाइन का सहारा लेना पड़ रहा है। परसदा की कार्रवाई के बाद जिले की अन्य दुकानों पर भी सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर यार्ड में भरा पानी, रेलवे ने रद की पांच मेमू ट्रेनें; बीच रास्ते में समाप्त होने वाली ट्रेनों की सूची देखें

जिम्मेदार अफसरों की निगरानी पर सवाल

सरकारी शराब दुकानों में निर्धारित दर पर शराब बिक्री और गुणवत्ता की निगरानी की जिम्मेदारी आबकारी विभाग के अधिकारियों की है। उन्हें नियमित निरीक्षण करना चाहिए, लेकिन शिकायतों की संख्या यह बताती है कि निगरानी व्यवस्था कमजोर है। इसका फायदा उठाकर प्लेसमेंट कर्मी मनमानी कर रहे हैं।

रात आठबजे के बाद बंद हो जाता है आनलाइन भुगतान

शराब दुकानों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए क्यूआर कोड से आनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, लेकिन रात आठ बजे के बाद अधिकांश दुकानों में यह सुविधा बंद कर दी जाती है। इसके बाद ग्राहकों से केवल नकद भुगतान लिया जाता है। इसी दौरान ओवररेट पर शराब बेचने की शिकायतें सबसे अधिक सामने आती हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।