बिलासपुर । तखतपुर समीपस्थ ग्राम खपरी में स्थित रियांश पैलेस में अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस की कड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह जिला महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक श्रीमती रश्मि सिंह ठाकुर उपस्थित रही।
कार्यक्रम का प्रारंभ भारतमाता की तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव रश्मि सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में जो कोरोना योद्धाओं की भूमिका निभाई है वह बहुत ही सराहनीय है। कोरोना काल में जब लोग अपने घर से निकलना बंद कर दिए थे ऐेसी परिस्थिति में कार्यकर्ता घर-घर जाकर अपने जान को जोखिम में डालकर शासन की लिए जानकारी एकत्रित कर रही थीं।
महिला दिवस के अवसर पर ऐसी कार्यकर्ता बहनों का सम्मान करना उनके लिए गर्व की बात है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओंभूपेश बघेल द्वारा महिलाओं के लिए अनेक प्रकार की योजनाए संचालित कर रही है। इसमें महिलाओं का ना केवल आत्म सम्मान बढ़ा है वरन नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है।
उन्होंने कहा कि वे हमेशा नारी के अधिकार व हक के लिए लड़ती रही है और लड़ती रहेंगी। इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की मांगों को मुख्यमंत्री तक ले जाने एवं उसे पूर्ण कराने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान महिला बाल विकास की कार्यकर्ताओं द्वारा नाटक, गीत सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य रूप कांग्रेस के प्रदेश सचिव आशीष सिंह ठाकुर ने गाने सुनाकर लोगों का मनोरंजन किया।
अंत में विधानसभा की कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सेक्टरवार साड़ी एवं प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सूर्यकांत गुप्ता, परियोजना अधिकारी पुष्पा किरन टोप्पो, सुनील शुक्ला, गरीबा यादव, टेकचंद कारड़ा, सुचिता शर्मा , सीमा यादव, सावित्री पांडेय सहित सभ्ाी सेक्टरों के सुपरवाइजर , कार्यकर्ता और सहायिका उपस्थित रहीं।