Anger Among Anganwadi Workers: भत्ता नहीं मिलने से आंगनबाड़ी संघ नाराज
Anger Among Anganwadi Workers: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने परियोजना के सुपरवाइजरों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया।
By Yogeshwar Sharma
Edited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Sun, 18 Jul 2021 06:30:00 AM (IST)
Updated Date: Sun, 18 Jul 2021 06:30:05 AM (IST)

बिलासपुर। Anger Among Anganwadi Workers: छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने भत्ता नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की है। संघ की अध्यक्ष मंजू मेश्राम ने महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया को चिठ्ठी लिखकर मामले की शिकायत की है। इसमें आरोप लगाया कि वजन त्योहार में बिलासपुर परियोजना के सुपरवाइजरों द्वारा दबावपूर्ण काम लिया जा रहा है। अध्यक्ष मंजू ने कहा कि सात से 16 जुलाई तक जिले में वजन त्योहार के तहत बच्चों का वजन लिया गया।
इस अभियान में बिलासपुर परियोजना के सुपरवाइजरों द्वारा दबावपूर्वक वजन त्योहार का डाटा लिंक के माध्यम से एंट्री करने के लिए बाध्य किया जाता रहा है। जबकि यह अनुचित है। मोबाइल के साथ भत्ता, रिचार्ज एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था कर डाटा एंट्री का कार्य कराया जाना है। लेकिन अभी तक विभाग ने इसकी कोई व्यवस्था नहीं की है। कार्यकताओं को सम्मान निधि के रूप में 6,500 रुपये प्राप्त होते हैं। इसमें से राज्य अंश की राशि रोक-रोककर दी जा रही है। इसके कारण आर्थिक संकट गहरा गया है।
महिला बाल विकास मंत्री अनिला से शिकायत कर समस्याओं का तत्काल निराकरण करने मांग की गई है। यह भी कहा गया कि विभाग में बड़े पैमाने पर भर्राशाही जारी है। आंगनबाड़ी केंद्रों में निरीक्षण नहीं होने से समस्या और बढ़ी है। संघ की ओर से कोषाध्यक्ष अंजनी वैष्णव, सचिव नीता हुमने, (सचिव) किरदौस बानो, गीतांजलि पांडे, सुनीता साहू, अनिता मानिकपुरी, अनिता पटेल, प्रतिभा यादव, निर्मला शर्मा, दीपा नागदौने,उर्मिला कैवर्थ जेबा अली, आरती मिश्रा, ज्योति चौधरी, विमला दीपा मेश्राम, मोनिका वर्मा, सतवंती टंडन उजाला एवं नीता हुमने ने भी नाराजगी जाहिर की।