• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur Crime News: जमानत पर छूटते ही तलवार लेकर मोहल्ले वालों को धमकाया, चार गिरफ्तार

छतौना में रहने वाले जीवनदीप सिंह ने मारपीट की शिकायत की है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त को छोड़ने के लिए आरिफ को छोड़ने तालापारा आया था।...और पढ़ें

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Sat, 11 May 2024 12:21:54 AM (IST)Updated Date: Sat, 11 May 2024 12:21:54 AM (IST)
Bilaspur Crime News: जमानत पर छूटते ही तलवार लेकर मोहल्ले वालों को धमकाया, चार गिरफ्तार
आरोपित युवकों को पैदल कोर्ट तक लेकर जाती पुलिस।

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। तालापारा में रहने वाले युवकों ने गाड़ी की हेड लाइट आंख में पड़ने पर कार सवार की पिटाई की। मारपीट की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर चार आरोपित को गिरफ्तार किया। जमानत पर छूटने के बाद एक युवक तलवार निकालकर मोहल्ले वालों को धमकाने लगा। उसके साथियों ने भी मोहल्ले में गाली-गलौज की। इसकी शिकायत पर पुलिस ने एक युवक पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। उसके साथियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

छतौना में रहने वाले जीवनदीप सिंह ने मारपीट की शिकायत की है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त को छोड़ने के लिए आरिफ को छोड़ने तालापारा आया था। दोस्त को उसके घर के पास छोड़ने के बाद जैसे ही उसने कार स्टार्ट की पास में ही खड़े युवकों ने हेड लाइट आंख में पड़ने की बात कहते हुए विवाद किया। इसी बीच युवकों ने जीवनदीप की बेरहमी से पिटाई की। साथ ही उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने तालापारा तैबा चौक के पास रहने वाले राजा उर्फ सज्जाद अली(26), साबीर उर्फ शेख साबिरुद्दीन(27), शोएब खान(23) और मोहम्मद फैजान(30) को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित युवकों के खिलाफ 294, 323, 506, 427, 34 के तहत कार्रवाई कर जमानत पर छोड़ दिया। जमानत पर छूटते ही राजा ने तलवार निकालकर मोहल्ले वालों को धमकाना शुरू कर दिया। इस दौरान उसके साथी भी मोहल्ले वालों को धमकियां दे रहे थे। इसकी सूचना पर पुलिस ने आरोपित राजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। उसके साथियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।


पुलिस ने निकाली रैली

जमानत पर छूटते ही मोहल्ले में गुंडागर्दी और दहशत फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस की टीम आरोपित युवकों को मोहल्ले में पैदल घुमाया। इसके साथ ही युवकों को पैदल ही कोर्ट तक लेकर गई। पुलिस ने अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

पुलिस पर भारी पड़ रहे अपराधी

पिछले कुछ समय से जिले में अपराधियों के हौसले बुलंदियों पर पहुंच चुके हैं। आए दिन कहीं ना कहीं चाकूबाजी, मारपीट व गुंडागर्दी की घटनाएं हो रहीं हैं। पुलिस जरुर अपराधियों व अपराध पर नकेल कसने के दावे कर रही, लेकिन सच्चाई अलग ही कहानी बयां कर रही है।