बिलासपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार ने महिला को झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तब वह मुकर गया। पीड़ित की शिकायत पर महिला थाने में आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका मुझसे मन भर गया है और अब दूसरी महिला के साथ संबंध बना लिए हैं।
सिविल लाइन क्षेत्र की 38 वर्षीय महिला कुछ साल से वह अपने पति से अलग रह रही है। इस दौरान उसका परिचय अटल विवि के असिस्टेंट रजिस्ट्रार चुन्नीलाल टंडन (31) से हुआ। चुन्नीलाल रिंग रोड- 2 में रहता है। इस दौरान जान-पहचान होने के बाद दोनों आपस में बातचीत करने लगे। असिस्टेंट रजिस्ट्रार ने महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर शादी करने का वादा भी किया। महिला भी उससे प्रेम करने लगी। इस बीच वह महिला से शारीरिक संबंध बनाते रहे। यह सिलसिला दो साल तक चलता रहा। बाद में महिला ने उससे शादी करने के लिए दबाव बनाया, तब असिस्टेंट रजिस्ट्रार मुकर गया। इस बीच उसने मिलने की कोशिश भी की। लेकिन, उसने पल्ला झाड़ लिया। उसकी हरकतों से तंग आकर महिला ने पुलिस अफसरों से शिकायत की। इस पर महिला थाने में उसकी शिकायत पर आरोपित असिस्टेंट रजिस्ट्रार के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
किसी और महिला से की दोस्ती और बना लिया संबंध
पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपित का मन उससे भर गया। लिहाजा, चुन्नीलाल ने उससे पीछा छुड़ाने लगा और शादी करने से इन्कार कर दिया। इस बीच उसने किसी अन्य महिला से दोस्ती कर ली। अब वह उससे प्रेम संबंध बना लिया है। इसकी जानकारी लगने पर पीड़ित महिला ने विरोध किया, तब आरोपित ने उससे संबंध तोड़ लिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने महिला परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर समझाइश दी। लेकिन, असिस्टेंट रजिस्ट्रार ने शादी करने से मना कर दिया।
छात्रा से भी की थी छेड़खानी
इससे पहले भी आरोपित असिस्टेंट रजिस्ट्रार ने डीएलएस कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़खानी की थी। उसके खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। तब रसूख के चलते उसके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की हुई।