
Atal Bihari Vajpayee University: बिलासपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी की प्रेरणा से योग छत्तीसगढ़ के कोने-कोने तक पहुंच रहा है। योग से बच्चों से लेकर युवा, बुजुर्ग जुड़ रहे हैं। प्रत्येक साल विश्वविद्यालय योग साइंस विभाग द्वारा दो माह का शिविर का आयोजन होता है। ये बातें योग साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष गौरव साहू ने कही।
एयू में दीक्षा समारोह के दूसरे दिन योग अभ्यास प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि फिजी गणराज्य के भारत में उच्चाायुक्त कमलेश शशि प्रकाश रहे। कार्यक्रम की शुरुआत योग साइंस विभाग के शिक्षक सत्यम तिवारी द्वारा विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार व एडवांस आसन का प्रदर्शन कर किया गया। फिर योग अनुदेशक मोनिका पाठक व विद्यार्थियों द्वारा योग पिरामिड का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि कमलेश शशि प्रकाश ने कहा कि योग जीवन का एक अभिन्न अंग है।
यौगिक जीवनचर्या को स्वास्थ्य का आधार मानते हुए उन्होंने योग को जीवन के लिए बेहद आवश्यक तत्व बताया। कहा कि विदेश में भी योग का अच्छा प्रचार-प्रसार हो रहा है। कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने कहा कि चतुर्थ दीक्षा समारोह के उपरांत योगाभ्यास का यह कार्यक्रम दीक्षा समारोह के कार्यक्रम की पूर्णता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने योग विज्ञान विभाग के पूरी टीम को सराहा व आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने फीजी गणराज्य के विश्वविद्यालयों से योग विषय के लिए एमओयू साइन करने कहा।
योग जोड़ना सिखाता है, योग स्थूल से सूक्ष्म की यात्रा है। कार्यक्रम में कुलसचिव शैलेंद्र दुबे, परीक्षा नियंत्रक पीके पांडेय, अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग डा. एचएस होता, असिस्टेंट रजिस्ट्रार नेहा यादव, नेहा राठिया, यशवंत पटेल, धर्मेंद्र कश्यप, विकास शर्मा, योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष गौरव साहू, व्याख्याता सत्यम तिवारी योग अनुदेशक मोनिका पाठक विद्यार्थी रीतू सिंह, लोकेश पहाड़ी, रानी सरकार, अंजली सिदार, पूजा यादव, स्नेहा, सुषमा, रोज एक्का समेत अन्य उपस्थित रहे।