
बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
बिलासपुर के मातृ शिशु मृत्यु दर और राष्ट्रीय मातृत्व अभियान में उत्कृष्ट कार्य को पहचान मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह ने रायपुर में आयोजित समारोह में सीएमओ डॉ. बीबी बोर्डे को जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
जिले में पिछले पांच वषोर् में मातृ-मृत्यु दर घटकर 261 प्रति दस लाख पहुंच गया है, जो पहले 350 था। इसी प्रकार शिशु मृत्यु दर प्रति हजार 38 तक पहुंच गया है, जो पहले 54 था। जिले ने संस्थागत प्रसव 14 से बढ़कर 74 प्रतिशत पहुंच गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की संख्या 36 से बढ़कर 53 हो गई है। इसी तरह 168 उप स्वास्थ्य केंद्र शासकीय भवन में संचालित हो रहे हैं। माताओं व शिशुओं की विशेष सुविधा के लिये जिले में दो 50 बिस्तर और एक 100 बिस्तर एमसीएच अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा और गौरेला में स्वीकृति हुआ है। गौरेला में संचालन शुरू भी हो गया है। इन उपलब्धियों के लिए जिला को पुरस्कार दिया गया है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना हमारा लक्ष्यः कलेक्टर
इस उपलब्धि पर कलेक्टर पी. दयानंद ने कहा है कि लोगों को त्वरित व बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है। आगे भी जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग की जाती है।