• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

कोटवारी भूमि पर बेजा कब्जे पर चलेगा बैकहो लोडर, रतनपुर के दो बड़े ढाबों को जमींदोज करने का आदेश

बिलासपुर जिले के रतनपुर मार्ग पर स्थित बॉबी द ढाबा और गरिमा ढाबा द्वारा 1-1 एकड़ कोटवारी (शासकीय) भूमि पर किए गए अवैध कब्जे पर जल्द ही प्रशासन का बुलड...और पढ़ें

By kranti namdevEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 10:59:16 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 10:59:16 PM (IST)
कोटवारी भूमि पर बेजा कब्जे पर चलेगा बैकहो लोडर, रतनपुर के दो बड़े ढाबों को जमींदोज करने का आदेश
प्रतीकात्मक चित्र (एआइ निर्मित)

HighLights

  1. रतनपुर में सरकारी जमीन पर बने ढाबों पर चलेगा बुलडोजर, 2 एकड़ कोटवारी भूमि से हटेगा अवैध कब्जा
  2. नोटिस के बाद भी नहीं हटाया कब्जा, बिलासपुर के बॉबी और गरिमा ढाबा पर प्रशासन चलाएगा बुलडोजर
  3. रतनपुर मार्ग पर 1-1 एकड़ सरकारी जमीन दबाने वाले ढाबों पर शिकंजा, जल्द ढहाए जाएंगे पक्के निर्माण

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुरः रतनपुर क्षेत्र में बेशकीमती कोटवारी जमीन पर अवैध कब्जा जमाकर संचालित हो रहे ढाबों पर प्रशासन का डंडा चलने वाला है। शासकीय भूमि को दबाकर बेखौफ ढाबा चलाने की शिकायत सामने आने के बाद राजस्व विभाग ने जांच पूरी कर ली है। अंतिम नोटिस की मियाद खत्म होने के बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर अब प्रशासन बैकहो लोडर चलाकर इन्हें जमींदोज करने की तैयारी में है।

रतनपुर मार्ग पर स्थित बाबी द ढाबा और गरिमा ढाबा द्वारा कोटवारी मद की शासकीय जमीन पर वर्षों से अवैध कब्जा जमाए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम मनीष साहू से की थी। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार विनीता शर्मा ने राजस्व टीम के साथ मौके का मुआयना किया।


सीमांकन और स्थल निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दोनों ढाबा संचालकों ने नियमों को ताक पर रखकर एक-एक एकड़ कोटवारी जमीन पर पक्का व शेडनुमा निर्माण कर रखा है और धड़ल्ले से व्यावसायिक गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। राजस्व अमले द्वारा ढाबा संचालकों को कब्जा खाली करने के लिए विधिवत बेदखली नोटिस जारी किया गया था।

निर्धारित समय-सीमा बीतने के बाद भी संचालकों ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया। संचालकों की हठधर्मिता को देखते हुए तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। अब दोनों ढाबों के अवैध निर्माण को बैकहो लोडर से ढहाने की अंतिम कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पुलिस बल की मौजूदगी में जल्द ही बेदखली की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

पटवारी प्रतिवेदन में स्पष्ट हुआ बेजाकब्जा

शिकायत की जांच के दौरान हल्का पटवारी से मौके का विस्तृत प्रतिवेदन मंगाया गया था। पटवारी की खसरा जांच व नजरी नक्शा रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों ढाबा संचालकों ने अपनी मिल्कियत की आड़ में एक-एक एकड़ कोटवारी भूमि दबा रखी है। राजस्व रिकार्ड और जमीनी स्थिति के मिलान में बड़े पैमाने पर बेजा कब्जा प्रमाणित हुआ है।

शासकीय जमीन पर कब्जा करने वालों पर कसेगा शिकंजा

रतनपुर मुख्य मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे कोटवारी व चारागाह मद की जमीनों पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। अधिकारियों का स्पष्ट संदेश है कि व्यावसायिक उपयोग के लिए सरकारी जमीनों को घेरने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चिन्हित अन्य अतिक्रमणकारियों की सूची बनाकर उन पर भी बेदखली का अभियान चलाने की तैयारी है।

शिकायत की जांच में बाबी द ढाबा और गरिमा ढाबा द्वारा कोटवारी भूमि पर बेजा कब्जा पाया गया है। पटवारी प्रतिवेदन के आधार पर दोनों संचालकों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया। अब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।विनीता शर्मा, नायब तहसीलदार