• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मरे पक्षी दिखें तो हो जाएं अलर्ट, दें जानकारी; रायगढ़ में चिकन पका रहे 8 होटलों पर 65 हजार का जुर्माना

बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। मरे हुए पक्षी नजर आने पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई है। उधर, रायगढ़ में जहां बर्डफ्लू की पुष्टि...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Thu, 06 Feb 2025 06:45:13 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Feb 2025 06:45:13 PM (IST)
मरे पक्षी दिखें तो हो जाएं अलर्ट, दें जानकारी; रायगढ़ में चिकन पका रहे 8 होटलों पर 65 हजार का जुर्माना

HighLights

  1. मुर्गियों और बतखों की होगी सैंपलिंग।
  2. अब तक बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि नहीं।
  3. सावधानी ‌बरतने के दिए गए हैं निर्देश।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। बर्ड फ्लू को लेकर जिला हाई अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन के निर्देश पर कुक्कुट पालन से मुर्गियों और बतखों के सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। फिलहाल मरे हुए पक्षी नजर आने पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई है।

उधर, रायगढ़ में बर्ड फ्लू नियंत्रण के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के तहत नगर निगम क्षेत्र में दरकिनार किया जा रहा था। जिस पर पोल्ट्री पदार्थों के विक्रय और उपयोग के संबंध में पोल्ट्री मार्केट और होटलों की औचक जांच की गई।


संयुक्त टीम ने शहर में आमंत्रण होटल, जानकी होटल, पंजाब होटल सहित 8 होटलों में औचक जांच में यहां चिकन पकाते पाया गया। इस पर इन होटलों पर कुल 65 हजार का जुर्माना लगाया गया और चिकन पकाने को बंद कराते हुए सभी होटल प्रबंधन को कड़ी फटकार भी दिए हैं।

बताते चलें कि चक्रधर नगर सरकारी पोल्ट्री फार्म मुर्गी में बर्ड फ्लू की पुष्टि मध्यप्रदेश के लैब में जांच करने पर हुई थी। इसके बाद से पोल्ट्री फार्म के सभी मुर्गियों एवं अंडे को मारा गया। सुरक्षागत कारणों से कलेक्टर ने भारत सरकार के दिशा-निर्देश पर क्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में मुर्गे मुर्गियों, अड़े की बिक्री पर प्रतिबंधित किया गया था। इसके बावजूद लोग चोरी-छिपे मुर्गे की बिक्री कर रहे थे।

naidunia_image

बर्ड फ्लू की आशंका के चलते चिड़ियाघरों में भी जानवरों को चिकन की जगह मटन देना शुरू कर दिया गया है।

बिलासपुर में जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

बिलासपुर के जिला प्रशासन की तरफ से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि जिला अभी बर्ड फ्लू को लेकर पूरी तरह से सुरक्षित है। मगर, अन्य शहरों में आने वाले मामलों को देखते हुए सावधानी बरती जा रही है। कुक्कुट पालन केंद्र के मुताबिक, हर माह मुर्गी आदि का सेंपल जांच के लिए रायपुर भेजा जाता है, ताकि उससे यह पुष्टि हो जाए कि इन्हें किसी प्रकार की बीमारी तो नहीं है।

इससे पहले जितने भी सेंपल की रिपोर्ट आए हैं, वे नेगिटिव रहे हैं। वहीं, एक महीने के दरमियान किसी भी मुर्गी और बतख की मौत नहीं हुई है। साफ है कि अभी तक जिले में बर्ड फ्लू नहीं फैला है। मगर, दूसरे राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखकर सावधानी बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें- स्किल डेवलपमेंट से खुलेंगी सेल्फ इंप्लॉयमेंट के रास्ते, गांवों में मिटेगी गरीबी

अलर्ट मोड में है विभाग

कुक्कुट पालन केंद्र के प्रभारी डॉ. आरके गुप्ता के मुताबिक, शासन से निर्देश मिलने का बाद फिर सैंपल भेजा जाएगा। केंद्र में सभी पक्षियों की पूरी निगरानी की जा रही है। मगर, अब तक किसी भी प्रकार से बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। फिर भी विभाग अलर्ट मोड पर है और लोगों को जागरूक कर रहा है।

मौजूदा स्थित में रोजाना कुक्कुट पालन केंद्र में दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। लेकिन अधिकारियों व कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कोई संसाधन नहीं है। जबकि पालन केंद्र प्रबंधन ने शासन स्तर पर पीपीई किट, सैनिटाइजर, हेंड ग्लोब्स और मास्क की डिमांड की है, जो अब तक नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़ें- चुनावी रणनीति: भाजपा-कांग्रेस घोषणा पत्र में मिलते-जुलते वादे

संसाधन विहीन है कुक्कुट पालन

महज कुछ ही दिनों के भीतर चिकन बाजार में गिरावट आ गई है। यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो इसका असर भी बाजार पर पड़ेगा। जिले में बर्ड फ्लू नहीं फैलने की पुष्टि होने के बाद बाजार में रौनक लौट आएगी। वहीं, अंडा बाजार में भी इसका असर दिखने लगा है और वहां भी बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है।