• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

पेंड्रारोड, बिलासपुर और रायगढ़ के रास्ते दौड़ेगी साप्ताहिक स्पेशल: त्यौहारी सीजन की भीड़ से मिलेगी राहत

रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर रेल मंडल के रास्ते प्रयागराज और विशाखापत्तनम के बीच 14 अगस्त से स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 16-16 फेरों वाली यह सा...और पढ़ें

By Shiv SoniEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 12 Aug 2026 11:36:23 AM (IST)Updated Date: Wed, 12 Aug 2026 11:36:23 AM (IST)
पेंड्रारोड, बिलासपुर और रायगढ़ के रास्ते दौड़ेगी साप्ताहिक स्पेशल: त्यौहारी सीजन की भीड़ से मिलेगी राहत
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर और रायगढ़ के यात्रियों को सीधा लाभ।
  2. त्यौहारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे का बड़ा कदम।
  3. लंबी दूरी के यात्रियों को मिलेगी आरामदायक यात्रा की सुविधा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: बिलासपुर से प्रयागराज या विशाखापत्तनम जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे इन दोनों स्टेशनों के बीच एक स्पेशल ट्रेन चला रही है। 14 अगस्त से चलने वाली यह ट्रेन रेल मंडल के शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर व रायगढ़ स्टेशन से होकर गुजरेगी। इन सभी स्टेशनों में स्टापेज भी दिया गया है, ताकि रिजर्वेशन कराकर यात्री गंतव्य तक पहुंच सके।

रेलवे समय-समय पर आवश्यकतानुसार अलग-अलग स्टेशनों के बीच स्पेशल ट्रेन चलाती है। विशेषकर त्योहारी सीजन में। इस समय में एकाएक नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव बढ़ जाता है। जिसके चलते यात्रियों को दिक्कतें होती है। अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज-विशाखापत्तनम के मध्य 16-16 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।


04159 प्रयागराज-विशाखापत्तनम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रयागराज से 14 अगस्त से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को छूटेगी। इसी तरह 04160 विशाखापत्तनम-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशाखापटनम से 15 अगस्त से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को रवाना होगी। इस स्पेशल ट्रेन का वाणिज्यिक ठहराव बिलासपुर रेल मंडल के शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर एवं रायगढ़ स्टेशन में दिया गया है, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को प्रयागराज एवं विशाखात्तनम के लिए सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी।

इससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा और धार्मिक, शैक्षणिक, पर्यटन, चिकित्सा एवं व्यावसायिक उद्देश्यों से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें- मुफ्त की शराब बनी चोरों की सबसे बड़ी मुसीबत, गतौरा शराब भट्ठी में लूट की कोशिश का हुआ पर्दाफाश

परिचालन समय एक नजर में

रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन समय भी घोषित कर दिया है। इसके तहत प्रयागराज-विशाखापत्तनम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को प्रयागराज से 10:15 बजे रवाना होकर शहडोल 18:15 बजे, अनूपपुर 18:55 बजे, पेंड्रारोड 19:38 बजे और बिलासपुर 22:15 बजे पहुंचकर 22.25 बजे रवाना होगी व दूसरे दिन शनिवार को रायगढ़ रात 12:25 बजे और 13.30 बजे विशाखापत्तनम स्टेशन पहुंचेगी।

इसी तरह वापसी में विशाखापत्तनम-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को विशाखापत्तनम से 15:40 बजे रवाना होगी।दूसरे दिन रविवार को रायगढ़ 3:55 बजे, बिलासपुर 6.00 बजे, पेंड्रारोड 8:33 बजे, अनूपपुर 9:20 बजे, शहडोल 10.00 बजे पहुंचकर 10.05 बजे रवाना होकर 17:30 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी |

इन स्टेशनों में दिया जाएगा ठहराव

यह ट्रेन मानिकपुर, सतना, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर, बरगढ़ रोड, बलांगीर, टिटलागढ़, केसिंगा, मुनिगुड़ा, रायगढ़ा, कूनेरु, पार्वतीपुरम, बोब्बिली एवं विजयनगरम स्टेशनों पर ठहरेगी।