• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

सावधान! 'ओ स्त्री चंदा मांगने वाली' से रहें सतर्क: बिलासपुर में महिला पर जानलेवा हमला कर जेवर समेट उड़ी लुटेरी

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत वेयर हाउस रोड पर चंदा मांगने के बहाने घर में घुसी एक महिला ने ड्राइवर की पत्नी पर हमला कर उसे बेहोश कर दिय...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 19 Aug 2026 09:47:19 AM (IST)Updated Date: Wed, 19 Aug 2026 09:47:19 AM (IST)
सावधान! 'ओ स्त्री चंदा मांगने वाली' से रहें सतर्क: बिलासपुर में महिला पर जानलेवा हमला कर जेवर समेट उड़ी लुटेरी
लूटपाट के मामले में ड्राइवर के घर पर जांच के लिए पहुंची पुलिस

HighLights

  1. घर में अकेले पाकर शातिर महिला ने शातिर तरीके से की वारदात।
  2. पीड़िता के होश में आने पर घटना का खुलासा, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी।
  3. संदिग्ध महिला की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में दबिश।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: सिविल लाइन क्षेत्र के वेयर हाउस रोड 12 खोली में रहने वाले ड्राइवर के घर चंदा मांगने के बहाने आई महिला ने ड्राइवर की पत्नी पर हमला कर दिया। इससे ड्राइवर की पत्नी बेहोश हो गई। इसके बाद लुटेरी महिला ड्राइवर की पत्नी के जेवर निकालकर ले भागी। होश आने पर घायल ने घटना की जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी गई है। सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन क्षेत्र के वेयर हाउस रोड स्थित सरकारी क्वार्टर में रहने वाले शंकर साहू ड्राइवर हैं। मंगलवार को वे ड्यूटी पर थे। उनकी पत्नी सविता साहू घर पर थी। शाम करीब चार बजे एक महिला चंदा मांगने के बहाने उनके घर पर पहुंची।


थोड़ी देर बातचीत के बाद सविता चंदे के लिए रुपये निकालने के लिए घर के अंदर गई। उसके पीछे ही महिला भी घर के अंदर घुस गई। उसने सविता पर पीछे से सिर पर वार कर दिया। इस हमले में सविता गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में सविता बेहोश हो गई। उनके बेहोश होते ही चंदा मांगने के बहाने आई महिला सविता के पहने जेवर उताकर भाग निकली।

कुछ देर बाद जब सविता को होश आया तब उसे घटना की जानकारी हुई। उन्होंने घटना की जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद लूट की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई है। महिला पर हमला कर लूट की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वेयर हाउस रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज लिए गए हैं। इसके आधार पर लुटेरी महिला की पहचान करने कोशिश की जा रही है।

सीसीटीवी में दिखी संदिग्ध, पहचान के लिए चल रहे प्रयास

चंदा मांगने के बहाने आकर महिला पर हमला और लूटपाट की सूचना पर पुलिस की टीम सक्रिय हो गई है। पुलिस ने वेयर हाउस और आसपास के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज लिया है। पुलिस को आसपास के सीसीटीवी से एक संदिग्ध की तस्वीर मिली है। इसके सहारे पुलिस की टीम संदिग्ध महिला की पहचान में जुटी है।