• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

भोजपुरी टोल प्लाजा का हुआ कायाकल्प, सफर होगा और सुगम..24 घंटे तैनात रहेगी एंबुलेंस

एनएच-130 स्थित भोजपुरी टोल प्लाजा पर अत्याधुनिक कंट्रोल रूम और प्रशासनिक भवन शुरू होने से फास्टैग वाहनों को जाम से राहत और आपात चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

By kranti namdevEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 04:13:18 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 04:13:18 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोजपुरी टोल प्लाजा का हुआ कायाकल्प, सफर होगा और सुगम..24 घंटे तैनात रहेगी एंबुलेंस
टोल प्लाजा में राहगीरो को मिलेगी आधुनिक सुविधा

HighLights

  1. एनएच-130 भोजपुरी टोल पर नवनिर्मित प्रशासनिक भवन शुरू।
  2. हाईटेक कंट्रोल रूम से कम होगा वाहनों का वेटिंग टाइम।
  3. 24 घंटे एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस और पेट्रोलिंग तैनात।

0- एनएच-130 पर आधुनिक प्रशासनिक भवन और कंट्रोल रूम तैयार

0- रोशनी से जगमगाया परिसर, जाम से मिलेगी चालकों को राहत

बिलासपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग 130 स्थित भोजपुरी टोल प्लाजा का राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पूरी तरह कायाकल्प कर दिया है। रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों की सहूलियत के लिए नवनिर्मित अत्याधुनिक दो मंजिला प्रशासनिक भवन और हाईटेक कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। संपूर्ण टोल परिसर को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया है।

बिलासपुर से रायपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 130 भोजपुरी टोल प्लाजा से रोजाना हजारों की संख्या में हल्के व भारी व्यावसायिक वाहन गुजरते हैं। यात्रियों को टोल पार करने में समय की बचत हो और किसी तरह की अव्यवस्था न झेलनी पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए एनएचएआई ने बुनियादी ढांचे का नवीनीकरण किया है। टोल नाके पर सभी फास्टैग लेन की तकनीकी क्षमता बढ़ाई गई है, ताकि वाहनों का आवागमन पूरी तरह निर्बाध बना रहे।


परिसर में स्थापित नवनिर्मित प्रशासनिक भवन के केंद्रीयकृत नियंत्रण कक्ष से सभी लेन की चौबीसों घंटे निगरानी शुरू की गई है। बड़ी स्क्रीनों और उच्च क्षमता वाले कैमरों से सर्वर और फास्टैग रीडर के काम पर तकनीकी दल लगातार नजर रख रहा है। किसी भी तकनीकी खराबी या बूम बैरियर की अड़चन को मौके पर ही तुरंत दूर किया जा सकेगा। इसके अलावा हाईवे पर आपात स्थिति से निपटने के लिए लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस और पेट्रोलिंग दल को भी 24 घंटे मुस्तैद रखा गया है।

हाईटेक कंट्रोल रूम से कम होगा वेटिंग टाइम

टोल प्लाजा पर बने नए कंट्रोल रूम में अत्याधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किया गया है। स्क्रीन पर वाहनों की कतार और लेन संचालन का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। व्यस्त समय में किसी लेन में दबाव बढ़ने पर तत्काल अतिरिक्त व्यवस्था बनाकर वाहनों को निकाला जाएगा, जिससे मुसाफिरों को जाम से सीधी राहत मिलेगी।

सड़क सुरक्षा और 24 घंटे इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा

हाईवे पर यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए टोल प्रबंधन द्वारा हेल्पलाइन 1033 से जुड़ी एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस तैनात की गई है। मार्ग पर पेट्रोलिंग वाहन लगातार गश्त करेंगे, ताकि किसी भी वाहन के खराब होने या दुर्घटना की स्थिति में फौरन तकनीकी और चिकित्सीय सहायता मौके पर उपलब्ध कराई जा सके।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।