• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

भूपेश बघेल की याचिका सुप्रीम कोर्ट में स्वीकार, पाटन चुनाव याचिका पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को दिए निर्देश

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने 2023 के पाटन विधानसभा चुनाव को चुनौती देने वाली विजय बघेल की याचिका के ख...और पढ़ें

By Kamlesh RajakEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 05:25:49 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 05:25:49 PM (IST)
भूपेश बघेल की याचिका सुप्रीम कोर्ट में स्वीकार, पाटन चुनाव याचिका पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को दिए निर्देश

HighLights

  1. पूर्व सीएम भूपेश बघेल की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार की।
  2. पाटन चुनाव याचिका की आपत्ति पर हाईकोर्ट में होगी प्रारंभिक सुनवाई।
  3. विजय बघेल ने समय-सीमा के बाद दायर की थी याचिका: वकील।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शीर्ष अदालत (सुप्रीम कोर्ट) से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भूपेश बघेल द्वारा दायर याचिका को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए बिलासपुर हाईकोर्ट को निर्देश जारी किए हैं। शीर्ष अदालत ने कहा है कि विजय बघेल की चुनाव याचिका को लेकर पूर्व सीएम द्वारा जताई गई प्रारंभिक आपत्ति (समय-सीमा) पर हाईकोर्ट अंतिम चरण (फाइनल स्टेज) के बजाय शुरुआती (प्रारंभिक) स्तर पर ही सुनवाई कर उसका निराकरण करे।

मामले की पृष्ठभूमि के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय बघेल ने 2023 के पाटन विधानसभा चुनाव के नतीजों को चुनौती देते हुए भूपेश बघेल के खिलाफ बिलासपुर हाईकोर्ट में एक चुनाव याचिका (Election Petition) दायर की थी।

इस याचिका के जवाब में पूर्व सीएम भूपेश बघेल की ओर से हाईकोर्ट में आवेदन लगाकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी कि यह चुनाव याचिका तय समय-सीमा के बाद दायर की गई है, इसलिए इसे पोषणीय नहीं माना जाना चाहिए। हालांकि, पूर्व में हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल के इस आवेदन को खारिज कर दिया था और मुख्य मामले की सुनवाई व गवाही की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी थी।


हाईकोर्ट के इस आदेश के खिलाफ भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। भूपेश बघेल के अधिवक्ता हर्षवर्धन परघनिया ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने उनके पक्ष की आपत्ति को आंशिक रूप से स्वीकार कर लिया है। शीर्ष अदालत के इस नए निर्देश के बाद अब बिलासपुर हाईकोर्ट में सबसे पहले इस बात पर सुनवाई होगी कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल की आपत्ति सही है या नहीं। इस प्रारंभिक सुनवाई के निर्णय के बाद ही पाटन चुनाव याचिका की आगे की प्रक्रिया तय होगी।

पाटन चुनाव विवाद, हाईकोर्ट का फैसला, सुप्रीम कोर्ट की राहत और आगे की कानूनी राह..

चुनाव याचिका और आपत्ति: विजय बघेल ने 2023 के पाटन चुनाव परिणाम को हाईकोर्ट में चुनौती दी, जिस पर भूपेश बघेल ने लेट-लतीफी (समय-सीमा बीतने) का तर्क देकर आपत्ति जताई।

हाईकोर्ट से झटका व सुको में अपील: हाईकोर्ट द्वारा आवेदन खारिज किए जाने के बाद भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

शीर्ष अदालत का निर्देश: सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि अंतिम सुनवाई का इंतजार किए बिना हाईकोर्ट पहले यह तय करे कि आपत्ति का कानूनी असर क्या है।

आगे की प्रक्रिया: बिलासपुर हाईकोर्ट में अब सबसे पहले भूपेश बघेल की आपत्ति पर फैसला होगा, जिसके बाद मुख्य चुनाव याचिका का भविष्य तय होगा।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में व्याख्याता की दबंगई से खौफ में प्राचार्य, पचपेड़ी थाने में शिकायत दर्ज, मांगी पुलिस सुरक्षा