बिलासपुर के नागरिकों के लिए बड़ी राहत, अब घर बैठे ऑनलाइन जमा होगा संपत्तिकर और पानी का बिल
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक नई डिजिटल पहल की शुरुआत की है। अब नागरिकों को छोटे-छोटे कामों के लिए निगम कार्या...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 04:03:55 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 04:03:55 PM (IST)
प्रतीकात्मक चित्रHighLights
- बिलासपुर नगर निगम की बड़ी डिजिटल पहल।
- मोबाइल पर सिर्फ एक मैसेज से दूर होंगी नागरिकों की मुश्किलें।
- 7648037655 नंबर पर मैसेज कर पाएं निगम की सेवाएं।
नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर: नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक नई डिजिटल पहल की शुरुआत की है। अब नागरिकों को छोटे-छोटे कामों और सरकारी औपचारिकताओं के लिए निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। निगम ने एक विशेष वाट्सएप चैटबाट सेवा शुरू की है। इसके जरिए घर बैठे ही कई नागरिक सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी।
लोग अपने मोबाइल से 7648037655 नंबर पर मैसेज कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस चैटबाट के माध्यम से संपत्तिकर का आनलाइन भुगतान और भुगतान की रसीद तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं भवन निर्माण अनुमति से जुड़े आवेदन का स्टेटस देख सकते है।
किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने के लिए निदान 1100 पोर्टल पर सीधे रीडायरेक्ट हो सकते हैं। पानी का बिल और निगम की दुकानों का किराया आनलाइन जमा करने की सुविधा भी इसमे मिलेगी, जो शहरवासियों के लिए उपयोगी सुविधा साबित होगी और लोग घर बैठे ही इस सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।
यह भी पढ़ें- बिलासपुर में ब्राउन शुगर, इंजेक्शन और 1,989 सिरप, 302 किलो गांजा और 11 हजार टैबलेट पर चला पुलिस का रोलर
समय और श्रम की होगी बचत
निगम अधिकारियों का कहना है कि इस डिजिटल सुविधा के शुरू होने से आम जनता की समय और श्रम दोनों बचेगा। लोगों को बेवजह लंबी लाइनों में खड़े होने या दफ्तर के चक्कर काटने से निजात मिलेगी।
नगर निगम ने शहर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस आधुनिक डिजिटल व्यवस्था का अधिक से अधिक उपयोग करें और घर बैठे निगम की सेवाओं का लाभ उठाएं।
किसी भी सेवा या जानकारी के लिए तुरंत 7648037655 वाट्सएप करें।