• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिहार के सुपरवाइजर की बिलासपुर में नृशंस हत्या, जानिए क्यों पानी का छींटा पड़ने पर नाबालिग ने लिया खौफनाक इंतकाम

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन साइट पर पानी का छींटा पड़ने के मामूली विवाद में एक नाबालिग ने सो रहे सुपरवाइजर नरेश गुप्ता (निवासी बिहार) के ...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 10:36:36 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 10:36:36 PM (IST)
बिहार के सुपरवाइजर की बिलासपुर में नृशंस हत्या, जानिए क्यों पानी का छींटा पड़ने पर नाबालिग ने लिया खौफनाक इंतकाम
जांच करती पुलिस की टीम घटना स्थल पर मिला शव।

HighLights

  1. बिलासपुर स्टेशन कंस्ट्रक्शन साइट पर सुपरवाइजर की हत्या से सनसनी।
  2. पानी का छींटा पड़ने के विवाद में नाबालिग ने किया हमला।
  3. फुटेज में बिहार के रहने वाले मृतक की सुनाई दीं चीखें

नईदुनिया प्रतिनिधि बिलासपुर: रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन साइट पर गुरुवार सुबह सुपरवाइजर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें एक नाबालिग की स्पष्ट तस्वीर मिली। फुटेज में सुपरवाइजर की चीखें भी सुनाई दे रही थीं। इसके आधार पर पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि एक दिन पहले पानी के छींटे पड़ने पर सुपरवाइजर ने उसकी पिटाई की थी। इसी से नाराज नाबालिग ने हथौड़े से सुपरवाइजर के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ के बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

घटना स्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची

naidunia_image

कोतवाली सीएसपी गगन कुमार(आइपीएस) ने बताया कि बिहार के आरा जिला अंतर्गत सोनभठा निवासी नरेश गुप्ता रेलवे ठेकेदार के पास सुपरवाइजर का काम करते थे। वे कंस्ट्रक्शन साइट पर ही सोते थे। गुरुवार की सुबह कंस्ट्रक्शन साइट पर ही उनकी खून से सनी लाश मिली। इसकी सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस के साथ ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गई। इधर तोरवा पुलिस ने फोरेंसिंक एक्सपर्ट और डाग सक्वायड को बुलाया। साथ ही सीसीटीवी का फुटेज लिए गए। फुटेज में सुपरवाइजर की चीखें भी सुनाई दे रही थी।


सीसीटीवी फुटेज में एक नाबालिग की स्पष्ट तस्वीर मिली। इसके आधार पर पुलिस ने सिरगिट्टी क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान नाबालिग अपने ठिकाने से फरार था। पुलिस ने आरोपित नाबालिग की तलाश शुरू की। इसी बीच पता चला कि आरोपित बाहर भागने की फिराक में है। इससे पहले ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि बुधवार को वह साइकिल से रेलवे स्टेशन की ओर आया था। इसी दौरान पानी का छींटा साइकिल से सुरवाइजर को लग गया। इसी बात को लेकर सुपरवाइजर ने नाबालिग को गालियां दी। साथ ही तीन चार तमाचे भी जड़ दिए। नाबालिग इसका बदला लेने की फिराक में था।

रात को वह कंस्ट्रक्शन साइट पर आया। उसने साइट से ही एक लोहे का एंगल उठाया। इसी से उसने साइट पर सो रहे सुपरवाइजर के सिर पर ताबड़तोड़ वार किया। इस हमले में सुपरवाइजर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपित नाबालिग भाग निकला। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक दिन पहले ही मालिक को दिखाई बच्चों की तस्वीर

सुपरवाइजर नरेश गुप्ता मूलत: बिहार का रहने वाला था। उसकी पत्नी और दो बच्चे बिहार में ही रह रहे थे। एक दिन पहले ही उसने बजरंग कंस्ट्रक्शन के मालिक सुनील सिंह को अपने बच्चों की तस्वीर दिखाकर जल्दी ही घर जाने की बात कही थी। गुरुवार की सुबह उसका शव मिलने से कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक भी सकते में आ गए।

ताबड़तोड़ किया वार, बचने का मौका भी नहीं मिला

पुलिस को कंस्ट्रक्शन साइट से सीसीटीवी का फुटेज भी मिला है। इसमें महज 20 सेकेंड के भीतर ही आरोपित नाबालिग ने सुपरवाइजर के सिर पर कई वार किए हैं। करीब 20 सेकेंड तक सुपरवाइजर की चीख सुनाई देती रही। इसके बाद आरोपित भागते हुए दिखाई दिया। आशंका है कि सो रहे सुपरवाइजर को इस हमले में बचने या प्रतिरोध करने का मौका तक नहीं मिला। आरोपित ने उसे सिर पर लोहे के एंगल से वार कर मौत की नींद सुला दी।