यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सदरबाजार क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी आज
बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि बिजली कंपनी नगर संभाग द्वारा मंगलवार को छत्तीसगढ़ भवन फीडर एवं सदरबाजार फीडर को मेंटेनेंस के लिए 4 घंटे बंद रखा जाएगा। इसके कारण सदरबाजार, छत्तीसगढ़ भवन, चांटापारा, गोलबाजार, गौड़पारा, मसानगंज, मध्यनगरीय, जूनी लाइन, मिशन अस्पताल रोड, देवकीनंदन चौक, प्र्रताप चौक सहित बृहस्पति बाजार के कुछ क्षेत्रों में सुबह 9 से 1 ब
By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 29 Apr 2019 10:28:39 PM (IST)Updated Date: Mon, 29 Apr 2019 10:28:39 PM (IST)
बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
बिजली कंपनी नगर संभाग ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ भवन एवं सदरबाजार फीडर को मेंटेनेंस के लिए चार घंटे बंद रखने का निर्णय लिया है। इसके कारण सदरबाजार, छत्तीसगढ़ भवन, तिलक नगर, गोलबाजार, गोड़पारा, मसानगंज, मध्यनगरीय, जूनी लाइन, मिशन अस्पताल रोड, देवकीनंदन चौक, प्र्रताप चौक सहित बृहस्पति बाजार के कुछ क्षेत्रों में सुबह 9 से 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस क्षेत्र में बिजली लाइन मेंटेनेंस के अलावा ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। सोमवार को इंदिरा विहार सब स्टेशन का मरम्मत कार्य एवं सरकंडा क्षेत्र में लाइन मेंटेनेंस का कार्य किया गया है।