• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिलासपुर कांग्रेस अध्यक्ष का तंज— नौकरशाह केजरीवाल सीएम तो बाबा रामदेव बन गए व्यापारी, अन्ना ने साध ली चुप्पी

विजय ने कहा— तीनों ने भाजपा से साठगांठ कर देश में यूपीए सरकार के खिलाफ बनाया माहौल।

By Abrak AkroshEdited By: Abrak Akrosh
Publish Date: Thu, 21 Apr 2022 01:00:00 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 Apr 2022 01:00:10 PM (IST)
बिलासपुर कांग्रेस अध्यक्ष का तंज— नौकरशाह केजरीवाल सीएम तो बाबा रामदेव बन गए व्यापारी, अन्ना ने साध ली चुप्पी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की एंट्री और दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय के बयान को लेकर सत्ताधारी दल में नाराजगी के साथ ही तल्खी भी देखी जा रही है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि नौकरशाही से केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद पर काबिज हो गए। योग गुरु से बाबा रामदेव व्यापारी बन गए और कालाधान, भ्रष्टाचार मुक्त भारत और लोकपाल की मांग उठाने वाले अन्ना हजारे ने चुप्पी साध ली। इनकी तिकड़ी ने केंद्र की तत्कालीन यूपीए सरकार के खिलाफ भाजपा के साथ राजनीतिक षड़यंत्र किया। देश की बेहतरी की बात करने वालों का असली चेहरा सामने आ गया है। देश की चिंता करने वाले अपने-अपने हित साधने में लगे हुए हैं।

शहर अध्यक्ष पांडेय ने दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के अच्छे दिनों की तरह दिल्ली से छत्तीसगढ़वासियों को सपने बेचने आए थे। छत्तीसगढ़वासी सब अच्छी तरह समझते हैं और जानते भी हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कामकाज पर प्रदेशवासियों को भरोसा है। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में सब सामने आ गया है। आप और भाजपा के नेताओं को यह बात अच्छी तरह समझना चाहिए। वर्ष 2013 में इनकी तिकड़ी ने देशवासियों को ऊंचे सपने दिखाए थे।


लोकपाल का मुद्दा उठाया था। भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने अभियान चलाने की बात कही थी। यह सब राजनीतिक षड़यंत्र का हिस्सा था। ये लोग वर्तमान में कहां हैं। देख सकते हैं। शहर अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2013 में चलाए गए आंदोलन के प्रमुख चेहरा रहे केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं और भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान को लेकर एक शब्द नहीं बोल रहे हैं। कुछ इसी अंदाज में उनके मंत्री गोपाल राय द्वारा छत्तीसगढ़वासियों से कर रहे हैं। मंत्री राय को स्पष्ट करना चाहिए कि वर्ष 2013 में भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए आंदोलन करने वाले भ्रष्टाचार के लिए भाजपा के साथ खड़े हो गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार अपने घोषणा पत्र के 36 में से 27 बिंदुओ को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण रूप से लागू कर चुकी है और शेष पर तेजी से कम हो रहे हैं।

2500 रुपये क्विंटल में धान खरीदने वाली हमारी पहली सरकार

शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जो किसानों का धान समर्थन मूल्य पर प्रति क्विंटल 2500 रुपये में खरीद रही है। इसके अलावा धान के बदले अन्य फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने दलहन की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए समर्थन मूल्य देने की घोषणा कर दी है। शहर अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जहां कोदो कुटकी की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए समर्थन मूल्य की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश में एंट्री पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में वोट कटवा पार्टी के रूप में आ रही है। प्रदेश के मतदाताओं को सावधान रहने की जरूरत है।