• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur Crime News: चकरभाठा की नाबालिग को गुजरात में छोड़कर भागा युवक

Bilaspur Crime News: न्यायालय में बयान के बाद पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Mon, 26 Jul 2021 08:20:00 AM (IST)Updated Date: Mon, 26 Jul 2021 08:20:51 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Bilaspur Crime News: चकरभाठा की नाबालिग को गुजरात में छोड़कर भागा युवक

बिलासपुर। Bilaspur Crime News: चकरभाठा की नाबालिग को शादी का झांसा देकर युवक गुजरात लेकर चला गया। दुष्कर्म के बाद नाबालिग को अहमदाबाद में छोड़कर भाग निकला। गुजरात चाइल्ड लाइन की सूचना पर पुलिस ने किशोरी को लेकर शहर पहुंची। न्यायालय में बयान के बाद पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। चकरभाठा क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि 23 जून की रात नौ बजे उनकी बेटी घर से बाहर निकली थी।

इसके बाद वह नहीं लौटी। उन्होंने आशंका जताई की कोई नाबालिग को बहलाकर अपने साथ ले गया। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर तलाश कर रही थी। इस बीच पता चला कि नाबालिग को गुजरात के अहमदाबाद में चाइल्ड लाइन ने युवक के कब्जे से मुक्त करा लिया है। इस पर पुलिस की टीम अहमदाबाद से नाबालिग को लाकर न्यायालय में बयान कराया। किशोरी ने बताया कि मस्तूरी क्षेत्र के कुटेला निवासी सूरज जांगड़े(24 वर्ष) उसे अपने साथ अमहदाबाद लेकर गया था। वहां दुष्कर्म के बाद आरोपित छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने आरोपित को उसके गांव में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।


कई दिनों तक रखा था साथ, बनाया संबंध

पीड़ित ने बताया कि आरोपित युवक उसे कई दिनों तक अपने साथ रखा था। इस दौरान वह उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने उसकी डाक्टरी जांच कराई। इसमें डाक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि की। इसके आधार पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश शुस्र् कर दी। इसी बीच पुलिस को पता चला कि आरोपित अपने गांव में छुपा है। इस पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।