• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर: भीषण गर्मी लू, हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ा, धूप में न निकले बाहर

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने के साथ ही जिला स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों के लिए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी...और पढ़ें

By Atul VasingEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 21 May 2026 07:40:32 AM (IST)Updated Date: Thu, 21 May 2026 07:40:32 AM (IST)
बिलासपुर: भीषण गर्मी लू, हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ा, धूप में न निकले बाहर
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सूरज के तीखे तेवर और भीषण गर्मी
  2. भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी
  3. तापमान 44 डिग्री के करीब, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि। लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों के लिए लू से बचाव संबंधी एडवाइजरी जारी की है। इन दिनों जिले में तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचने तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी संदेश में बताया गया है कि लू लगने के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, चक्कर आना, बेहोशी, उल्टी-मितली, सिरदर्द तथा त्वचा का लाल और सूखा होना शामिल है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत छांव या ठंडी जगह पर जाएं, शरीर को ठंडा करें तथा पानी या ओआरएस दें। आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी अस्पताल में तत्काल उपचार कराएं।


स्वास्थ्य विभाग की सलाह है कि वे पानी, ओआरएस, छाछ, नींबू पानी जैसे तरल पदार्थों का सेवन निश्चित करते रहे। तरबूज, खीरा, ककड़ी, मौसमी फल एवं हरी सब्जियों का अधिक उपयोग करें। बाहर निकलते समय सिर को गमछा, टोपी या छाते से ढंककर रखें तथा हल्के और ढीले कपड़े पहनें।

हेल्पलाइन नंबर जारी

विभाग ने यह भी कहा है कि खाली पेट धूप में न निकलें तथा चाय, कॉफी और अधिक तले-भुने खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। जिला स्वास्थ्य समिति ने नागरिकों से सतर्क रहते हुए गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करने का आग्रह किया है। किसी भी आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 87706-64365 और 75870-38622 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- अनूठी पहल: बिलासपुर में भटके बच्चों की राह संवारेगी खाकी, सिविल लाइन थाना परिसर में बनेगा पहला स्पेशल काउंसलिंग सेंटर