बिलासपुर। यात्रियों को शालीमार एवं कुर्ला के मध्य एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा मिलेगी। यात्रियों की मांग व सुविधा को ध्यान में रखकर रेलवे ने 18030/18029 नंबर से इन दोनों स्टेशनों के मध्य ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह सुविधा शालीमार से 12 जुलाई व कुर्ला से 14 जुलाई से शुरू होगी। पूर्व में कुर्ला से इस ट्रेन को 15 जुलाई से चलाने की घोषणा कर दी गई थी। जिसमें अब संशोधन किया गया। यह ट्रेन कोरोना संक्रमण की वह से रद हुई थी। स्थिति सामान्य होने पर रेलवे अन्य ट्रेनों का परिचालन तो शुरू किया।
लेकिन इस ट्रेन की सुविधा यात्रियों को नहीं मिल पा रही थी। पर अब इसे भी चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे ने ट्रेन का परिचालन समय भी जारी कर दिया है। इसके तहत 18030 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस ट्रेन शालीमार से 15:35 बजे रवाना होकर 15:46 बजे सांतरागाछी, 18:00 बजे खड़गपुर, 20:20 बजे टाटानगर , 21:23 बजे चक्रधरपुर, 22:19 बजे मनोहरपुर , राउरकेला, राज गंगपुरी होते हुए रात 12:45 बजे झारसुगुडा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
यहां से रवाना होने के बाद ट्रेन 01:45 बजे रायगढ़, 02:28 बजे खरसिया, 02:33 बजे सक्ती, 02:59 बजे चांपा, 03:13 बजे नैला, 03:27 बजे अकलतरा और 04:30 बजे बिलासपुर पहुचकर 04:45 बजे रवाना होगी। इसी रात 12:05 नासिक, 03:02 बजे कल्याण और 04: 05 बजे कुर्ला रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह विपरीत दिशा में 18029 शालीमार-कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस कुर्ला से 22:00 बजे रवाना होकर 22:47 बजे कल्याण, नासिक, मनमाड, भुसावल, अकोला, बड्नेरा, वर्धा स्टेशन में रूकते हुए 13:05 बजे नागपुर, 13:45 बजे इतवारी, 14:00 बजे कामठी, 14:35 बजे भंडारा रोड, 15:00 बजे तुमसर रोड, 15:17 बजे तिरोड़ा, 15:57 बजे गोंदिया स्टेशन पहुंचेगी।
बिलासपुर पहुंचने का समय 21:50 बजे निर्धारित किया गया है। वहीं 11:35 बजे शालीमार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसी ट्रेन में 02 एसएलआर के अलावा 02 सामान्य, 08 स्लीपर, 06 एसी-03, 02 एसी-02 कोच की सुविधा दी गई है।
इस ट्रेन का बेलपहाड़ में प्रायोगिक ठहराव
रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की मांग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस का बेलपहाड़ स्टेशन में अस्थायी प्रायोगिक ठहराव देने का निर्णय लिया है। 18030 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस बेलपहाड़ रेलवे स्टेशन में 01.09 बजे पहुंचकर 01.11 बजे रवाना होगी। इसी तरह 18029 कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस 01.04 बजे बेलपहाड़ स्टेशन पहुंचेगी और 01.06 बजे रवाना होगी। यह सुविधा रेलवे ने छह महीने के लिए दी है। यदि बेहदर रिस्पांस मिला तो यह सुविधा स्थाई भी की जा सकती है।