बिलासपुर: गणतंत्र दिवस पर दिया जाएगा मेजर ध्यानचंद पुरस्कार
16 जनवरी तक राज्य,राष्ट्रीय या अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी कर सकते है आवेदन
By Manoj Kumar Tiwari
Edited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sat, 24 Dec 2022 12:59:03 PM (IST)
Updated Date: Sat, 24 Dec 2022 12:59:03 PM (IST)

बिलासपुर। हर साल की तरह इस साल भी 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर के बिलासपुर के दो खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित करेगा। पुरस्कार स्वरूप प्रत्येक खिलाड़ी को ग्यारह हजार रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
नगर पालिक निगम द्वारा बिलासपुर के ऐसे दो खिलाड़ियों को वर्ष 2022-23 के लिए सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने खेलकूद में राज्य स्तरीय/राष्ट्रीय स्तरीय अथवा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की हो, यह सम्मान 26 जनवरी के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार मेजर ध्यानचंद के नाम से दिया जाएगा। इसके अंतर्गत ऐसे समस्त खिलाड़ियों से निम्न नियमों के अधीन आग्रह की पूर्ण प्रमाणित विवरण सहित आवेदन आयुक्त नगर पालिक निगम, बिलासपुर के नाम से संपूर्ण जानकारी के साथ 16 जनवरी 2023 तक उपलब्ध करा सकते है।
यह है जरूरी प्राथमिकता
- पुरस्कार राशि का निर्णय नगर निगम द्वारा किया जाएगा। राशि के साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। यह पुरस्कार केवल एक बार एक ही व्यक्ति को दिया जाएगा।
- यह पुरस्कार महाविद्यालय/विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को दिया जाएगा।
- मान्यता प्राप्त प्रतियोगियों के राज्य/राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विजेता, उपविजेता को पुरस्कार का प्रमाण पत्र प्राप्त करना आवश्यक होगा।
- व्यवसायिक खिलाड़ियों को इस पुरस्कार की पात्रता नहीं होगी।
- प्राप्त आवेदन पत्र की सूक्ष्म जांच के लिए नामांकित समिति द्वारा परीक्षण कर उचित पात्रों का चयन जाएगा।
- चयनित व्यक्ति को 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस पर नगर पालिक निगम, बिलासपुर की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
- समिति का निर्णय अंतिम होगा।
- पुरस्कार निर्णय के लिए सर्वाधिकार समिति का होगा।
- समिति के निर्णय को कहीं भी किसी भी तरह का चैलेंज (चुनौती) नहीं किया जा सकेगा और ना ही न्यायालय में चुनौती दी जा सकती।
- इस पुरस्कार के सम्मान का मुख्य उददेश्य छात्र/छात्राओं को खेल जगत में उन्न्ति के लिए प्रोत्साहित करना है।