बिलासपुर में शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म, पति के बीमे के 5 लाख भी हड़पे; आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर की बेलगहना पुलिस ने विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और 5 लाख रुपये हड़पने वाले आरोपित राकेश पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं।
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 08:37:35 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 08:37:35 AM (IST)
बिलासपुर में शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म। (एआई जनरेटेड)HighLights
- विधवा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
- पति के बीमा की 5 लाख रकम भी हड़पी
- बेलगहना पुलिस ने फरार आरोपित राकेश पांडे को किया गिरफ्तार
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में बेलगहना पुलिस ने फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने पांच लाख रुपये हड़पने का भी आरोप लगाया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कराया गया है।
शादी का झांसा देकर बनाए संबंध
- कोटा क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत रहने वाली महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की शिकायत की है। महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले उसके पति की मौत हो गई थी। इसके कुछ ही दिन बाद बेलगहना में रहने वाला राकेश पांडे (35) उनके घर आया। उसने महिला को मदद करने की बात कही। इसके बाद दोनाें के बीच बातचीत होने लगी।
इसका फायदा उठाते हुए उसने शादी करने की बात हुए महिला से शारीरिक संबंध बनाया। इसी बीच महिला को उसके पति के बीमा की राशि भी मिली। युवक ने उसे शादी की बात कहते हुए पांच लाख रुपये भी ले लिए। इसके बाद उसने शादी से इन्कार कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इधर आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस और विपक्षी दल संविधान विरोधियों और माओवादियों के समर्थक रहे हैं: अमित शाह
पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल
![naidunia_image]()
बेलगहना पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। बीते दिनों जादू टोने से गड़ा धन दिलाने के लालच में ठगी की घटना हुई थी। इस मामले में भी पुलिस ने एक आरोपित को पकड़ने में ढिलाई बरती। साथ ही जब्त रकम पर भी सवाल उठे थे। इधर दुष्कर्म जैसे मामले के साथ आर्थिक शोषण की शिकायत के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर चौकी प्रभारी की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।