Bilaspur Municipal Corporation News: बिलासपुर नगरीय निकायों में विकास कार्य शुरू करने के लिए मिला 1 करोड़ 86 लाख रुपये
Bilaspur Municipal Corporation News:जिले के नगरीय निकायों में विकाय कार्य शुरू करने के लिए बिलासपुर ननि को एक करोड़ 86 लाख रुपये दिया है। ...और पढ़ें
By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Sun, 15 Jan 2023 04:53:35 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Jan 2023 04:53:35 PM (IST)

Bilaspur Municipal Corporation News: बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। बिलासपुर जिले के नगरीय निकायों में विकाय कार्य शुरू करने के लिए संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बिलासपुर को एक करोड़ 86 लाख 50 हजार 512 रुपये दिया है। इससे सीसी रोड, नाली, बिजली सामुदायिक भवन से लेकर अन्य जरूरी विकास कार्य कराया जाएगा। नगरीय निकायों के लोग कई माह से नाली सड़क का काम शुरू करने की मांग उठा रहे थे। अब जल्द ही सभी निकायों में समस्या दूर हो जाएगी।
प्रदेश के सभी 170 नगरीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2022- 23 के तहत आपात निधि मरम्मत-संधारण की राशि का वितरण की गई है। संचालनालय ने 21.78 करोड़ दिया है। बिलासपुर निगम से अधिक भिलाई को दिया गया है। इस राशि का उपयोग निकाय वाहन, सड़क, नाली, भवन मरम्मत का काम कराया जाएगा। नगरीय निकायों को शासन से हर तीन माह में आपात निधि मिलता है। इस राशि का उपयोग सड़क, नाली, भवन आदि के मरम्मत में किया जाता है। फिर भी निगम मेंटेनेंस कराने में लेट लतीफी करता हैै। बिलासपुर निगम के कई सरकारी भवन जर्जर हैं। शासन ने जो 22 करोड़ जारी किए किए गए हैं उसमें रायपुर, बिलासपुर, भिलाई समेत 14 नगर निगमों को 13 करोड़ 85 लाख जारी किए गए हैं।
वहीं 44 नगर पालिकाओं को 4 करोड़ 35 लाख रुपये और 112 नगर पंचायतों को तीन करोड़ 78 लाख जारी किए गए हैं। निकायों को फंड तो जारी कर दिया गया, लेकिन खर्च करने की सीमा लिमिट है। कोई भी निकाय एक काम पर अधिकतम चार लाख ही खर्च कर सकेंगे। इससे अधिक राशि खर्च नहीं किया जा सकेगा। इस आपात निधि का उपयोग कोई भी नगरीय निकाय सड़क, नाली, बोरवेल, वाहनों आदि के मरम्मत में कर सकेंगे। इस राशि को खर्च करने के लिए लिमिट के साथ ही समय भी तय किए जाते हैं, ताकि आगे भी फंड मिल सके।