
बिलासपुर।Bilaspur Nagar Nigam: खाली खजाने के बीच महापौर रामशरण यादव ने वर्ष 2021-21 के लिए मंगलवार को सामान्य सभा की बैठक में बजट पेश किया। पेश किए गए बजट में आय और व्यय का विस्तृत ब्यौरा दिया गया है। आय-व्यय के इसी ब्यौरे में नगर निगम की परिसंपत्तियों के रखरखाव व देखरेख में कितनी राशि खर्च की जाएगी इसका भी विस्तार से हिसाब दिया गया है। वाहन सहित अन्य कार्यों के मंेटनेंस में खर्च करने के लिए छह करोड़ का बजट रखा गया है।
बीते वर्ष की तुलना मंे 11 लाख स्र्पये अधिक है। वर्ष 2000 की तुलना में एक करोड़ स्र्पये से ज्यादा का फंड है। साल-दर-साल बजट में रखरखाव के नाम पर लाखों स्र्पये खर्च किए जा रहे हैं। नगर निगम की आर्थिक स्थिति बदहाल है। निगम के खजाने में फूटीकौड़ी नहीं है।
आर्थिक तंगी और बदहाली के बीच बजट में इस पर जोर कहीं से दिखाई नहीं दे रहा है कि खुद का राजस्व बढ़ाने के लिए निगम क्या करेगा। आर्थिक स्थिति मजबूती की तरफ ध्यान नहीं दिया गया है। केंद्र व राज्य प्रवर्तित योजनाओं से मिल रहे फंडिंग पर निगम की आर्थिक स्थिति टिकी हुई है।
मरम्मत एवं रखरखाव पुनरीक्षित व्यय अनुमानित व्यय(राशि लाख रुपये में)
वाहन मरम्मत 65.00 120.00
जल विभाग 150.00 150.00
तस्र्ण पुष्कर 1.00 25.00
सफाई व स्वास्थ्य विभाग 50.00 50.00
जनकार्य,सड़क,पुलिया 185.00 175.00
स्कूल भवन 0.50 00
प्रकाश विभाग 20.00 40.00
उान 7.50 20.00
संपदा कार्यालय भवन व अन्य 110.00 20.00
त्योहार व स्वागत सत्कार में खर्च होगा 72 लाख स्र्पये
कार्यक्रम अनुमानित खर्च (राशि लाख स्र्पये में)
स्वागत-सत्कार 5.00
दशहरा उत्सव,राज्योत्सव 15.00
प्रशिक्षण,कार्यशाला,पर्यटन 2.00
खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम 15.00
महापौर गोल्ड कप हाकी 35.00
इन मदों से होंगे विकास कार्य
योजना का नाम अनुमानित व्यय
योजना मंडल विकास सांसद मद 30.00
योजना मंडल विकास विधायक मद 100.00
एसईसीएल 25.00
खनिज मद 150.00
एनटीपीसी,जनगणना जनसहभागिता 20.00