• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में दहेज के लिए नवविवाहिता को गला घोंटकर मारा, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया

बिलासपुर के सकरी में दहेज प्रताड़ना के आरोप में नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने पति, सास और देवर को गिरफ्तार किया, पोस्टमार्टम से गला...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 12:32:13 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 12:32:13 PM (IST)
बिलासपुर में दहेज के लिए नवविवाहिता को गला घोंटकर मारा, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया
बिलासपुर में दहेज के लिए नवविवाहिता को गला घोंटकर मारा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता की हत्या का आरोप।
  2. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि।
  3. हत्या को आत्महत्या दिखाने शव फंदे पर लटकाया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम सैदा गतवापारा में दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति, सास और देवर ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की और गले में पट्टा फंसाकर उसकी जान ले ली।

इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को साड़ी के फंदे के सहारे लटका दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज की और तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।


पीएम रिपोर्ट और पूछताछ से खुला राज

  • एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि 26 सितंबर को सिम्स अस्पताल से नवविवाहिता की मौत की सूचना सकरी पुलिस को मिली थी। मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में महिला की मौत गला घोंटने से होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतिका के मायके पक्ष और ससुराल वालों के बयान दर्ज किए।
  • पूछताछ के दौरान ससुराल पक्ष के बयानों में विरोधाभास सामने आया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दहेज को लेकर महिला को प्रताड़ित करने और घटना के दिन विवाद होने की बात सामने आई।

हत्या को दिया आत्महत्या का रूप, तीनों गिरफ्तार

  • पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर को विवाद के दौरान महिला के साथ मारपीट की गई। इसके बाद गले में पट्टा फंसाकर खींचने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपितों ने शव को कमरे में साड़ी के सहारे फंदे पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे।

  • पड़ोसियों की नजर पड़ने पर फंदा काटकर महिला को नीचे उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सकरी पुलिस ने पति रोहित निर्मलकर (30), देवर मोहित निर्मलकर (25) और सास ठगिया निर्मलकर (60) के खिलाफ बीएनएस की धारा 80, 238 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
  • यह भी पढ़ें- 26 सितंबर को छूटे पर्चे अब 5 अक्टूबर को, बिलासपुर में दो पालियों में होगी 6वीं-12वीं की परीक्षा