जीएम ने किया नागपुर मंडल का निरीक्षण
बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि वित्तीय वर्ष 2019-20 के वार्षिक निरीक्षण के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम गौतम बनर्जी द्वारा मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्ष के साथ शुक्रवार को तुमसर-गोंदिया-बालाघाट सेक्शन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय सहित मंडल के समस्त शाखा प्रमुख उपस्थित थे। तुमसर-मुंडिकोटा स्टेशनों के मध्य व
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sat, 18 Jan 2020 04:02:32 AM (IST)
Updated Date: Sat, 18 Jan 2020 04:02:32 AM (IST)
बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
वित्तीय वर्ष 2019-20 के वार्षिक निरीक्षण के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम गौतम बनर्जी द्वारा मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्ष के साथ शुक्रवार को तुमसर-गोंदिया-बालाघाट सेक्शन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय सहित मंडल के समस्त शाखा प्रमुख उपस्थित थे। तुमसर-मुंडिकोटा स्टेशनों के मध्य वेनगंगा नदी पर बने रेल ब्रिज का निरीक्षण किया। अलग-अलग जगहों में कर्मचारियों ने ज्ञापन भी सौंपा। जीएम ने समस्याओं का तत्काल निराकरण करने का आश्वासन दिया है।