बिजुरी तक चलेगी अंबिकापुर पैसेंजर
बिलासपुर। अनूपपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के मद्देनजर फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य को जल्द पूरा करने के लिए दो एवं तीन मार्च ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेकर गर्डर लाचिंग किया जाएगा। इसके चलते कुछ ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी। दो मार्च को 58702 अंबिकापुर - शहडोल पैसेंजर बिजुरी स्टेशन में समाप्त होगी एवं 58701
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sun, 01 Mar 2020 09:21:00 AM (IST)
Updated Date: Sun, 01 Mar 2020 09:21:00 AM (IST)
बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
अनूपपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य को जल्द पूरा करने के लिए दो व तीन मार्च को ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेकर गर्डर लांचिंग किया जाएगा। इसके चलते कुछ ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी। दो मार्च को 58702 अंबिकापुर-शहडोल पैसेंजर बिजुरी स्टेशन में समाप्त होगी और 58701 शहडोल-अंबिकापुर पैसेंजर बिजुरी स्टेशन से छूटेगी। 58702/58701 अंबिकापुर-शहडोल पैसेंजर बिजुरी और शहडोल के मध्य रद रहेगी। इसके साथ ही 58222 चंदियारोड-चिरमिरी पैसेंजर चंदियारोड से 45 मिनट देरी से रवाना होगी।