चालक ने कई बार दिया हार्न पर नहीं हटा, संपर्कक्रांति की चपेट में आकर मौत
बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि उसलापुर ओवरब्रिज के नीचे गुरुवार को एक वृद्ध दुर्ग- निजामुद्दीन संपर्कक्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। चालक ने स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन रोकी और स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। इसमें उसने बताया कि बुजुर्ग को लाइन से हटने के लिए कई बार हार्न दिए। लेकिन नहीं हटा। जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लि
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Fri, 06 Mar 2020 07:21:18 AM (IST)
Updated Date: Fri, 06 Mar 2020 07:21:18 AM (IST)

बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
उसलापुर ओवरब्रिज के नीचे गुरुवार को एक वृद्ध दुर्ग- निजामुद्दीन संपर्कक्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। चालक ने स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन रोकी और स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। इसमें उसने बताया कि बुजुर्ग को लाइन से हटने के लिए कई बार हार्न दिए। लेकिन नहीं हटा। जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
घटना दोपहर तीन बजे के बाद की है। संपर्कक्रांति एक्सप्रेस धड़धड़ाते हुए आगे बढ़ रही थी। अभी ट्रेन अप लाइन पर किमी 725/19-21 पर पहुंची थी कि एक बुजुर्ग नजर आया। जिसे देखकर चालक हड़बड़ा गया। वह लाइन से हट जाए। इसके लिए चालक ने काफी प्रयास किया, लेकिन बुजुर्ग ने नहीं हटे। चपेट में आने के बाद बुजुर्ग का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। इस घटना की सूचना चालक ने स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद आरपीएफ व रेलवे स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचा। साथ ही मेमो देकर जीआरपी को घटना की जानकारी दी गई। पंचनामा कार्रवाई के बाद जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। अभी शव मरच्युरी में रखा गया है। इधर जीआरपी परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। यदि परिजन नहीं मिलते हैं तो ऐसी स्थिति में जीआरपी कफन- दफन करेगी। इस घटना के चलते ट्रेन 20 मिनट तक उसलापुर स्टेशन में खड़ी रही।