बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने भी जनता कर्फ्यू को देखते हुए बिलासपुर समेत जोन के अलग- अलग स्टेशनों से छूटने वाली सभी 171 ट्रेनों को रद रखने का निर्णय लिया है। इनमें 28 एक्सप्रेस और 143 मेमू, लोकल व पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।
कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए जनता कर्फ्यू की अपील की गई है। यह पहली बार होगा जब रेलवे भी इसका समर्थन करेगी। इस एक दिन की सजगता से बड़ी संख्या में लोगों को संक्रमित होने से बचाया जा सकता है। रेलवे स्टेशन हो या ट्रेन बेहद संवेदनशील माना जाता है। अकेले बिलासपुर रेलवे स्टेशन की बात करें तो यहां औसतन 24 घंटे में 50 से 60 हजार यात्रियों की भीड़ रहती है। इसी से मिलताजुलता आंकड़ा जोन की प्रमुख स्टेशन रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, इतवारी, रायगढ़, कोरबा, भाटापारा, भिलाई, राजनांदगांव व छिंदवाड़ा का भी है। ट्रेन सेवा बंद रहेगी तो लोग घर से बाहर नहीं निकलेंगे। इससे भीड़ नहीं होगी और लोग एक-दूसरे के संपर्क में नहीं आएंगे। इस उपाय से काफी हद तक वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। शनिवार को एक सूचना जारी कर सभी रद ट्रेनों की सूची भी जारी की है।
0 बिलासपुर से छूटने वाली ये एक्सप्रेस रहेंगी रद
ट्रेनें छूटने का समय
1. 12851 बिलासपुर- चेन्नई एक्सप्रेस सुबह 8.50 बजे
2. 12855 बिलासपुर- इतवारी इंटरसिटी दोपहर 3.50
3. 18234 बिलासपुर - इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस सुबह 10.41 बजे
4. 18236 बिलासपुर - भोपाल एक्सप्रेस रात 8.35 बजे
5 . 18247 बिलासपुर - रीवा एक्सप्रेस शाम 6.40 बजे
6. 18237 बिलासपुर - अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दोपहर 2.15 बजे
पैसेंजर व मेमू
1. 68734 बिलासपुर- गेवरारोड़ मेमू सुबह 10.22
2. 68719 बिलासपुर - रायपुर मेमू शाम 4.45 बजे
3. 68732 बिलासपुर - गेवरारोड मेमू शाम 6.30 बजे
4. 68747 बिलासपुर- कटनी मेमू सुबह 6.00 बजे
5. 68740 बिलासपुर- शहडोल मेमू सुबह 6.02 बजे
6. 68736 बिलासपुर- रायगढ़ मेमू रात 8.50 बजे
7. 68738 बिलासपुर- रायगढ़ मेमू सुबह 10.40 बजे
8. 68727 बिलासपुर - रायपुर मेमू शाम 6.40 बजे
9. 58201 बिलासपुर - रायपुर पैसेंजर सुबह 7.00 बजे
10. 58210 बिलासपुर- गेवरारोड पैसेंजर सुबह 7.30 बजे
11. 58214 बिलासपुर - टिटलागढ पैसेंजर सुबह 6.50 बजे
12. 58114 बिलासपुर - टाटानगर पैसेंजर शाम 7.20 बजे