पांच घंटे में 43 टन वजनी लोहे का खांचा स्थापित
0 हर्री स्टेशन में तैयार किया जा रहा फुट ओवरब्रिज फोटो बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। हर्री रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को आगामी दिनों एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए दिक्कत नहीं होगी। उनकी सुविधा के लिए रेलवे फुट ओवरब्रिज का निर्माण करा रहा है। गुरुवार को पांच घंटे की अवधि में सबसे महत्वपूर्ण कार्य पूरा किया गया। 24 व 19
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Fri, 12 Jun 2020 04:06:22 AM (IST)
Updated Date: Fri, 12 Jun 2020 04:06:22 AM (IST)

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)।
हर्री रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को आगामी दिनों एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए दिक्कत नहीं होगी। उनकी सुविधा के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। गुरुवार को पांच घंटे की अवधि में सबसे महत्वपूर्ण कार्य पूरा किया गया। 24 व 19 टन वजन के दो गर्डर (लोहे का खांचा) को 140 टन क्रेन की मदद से स्थापित किया गया।
रेलवे प्रशासन द्वारा संरक्षा संबंधित सभी कायोर् को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने जोर दिया जा रहा है। मंडल के छोटे-छोटे स्टेशनों में भी यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने में दिक्कत न हो इसके मद्देनजर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए 30 जून तक लॉकडाउन है। इसके कारण ट्रेनों का परिचालन भी बंद रहेगा। ट्रैफिक का दबाव नहीं होने का फायदा उठाकर जल्दी- जल्दी महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा किया जा रहा है। सामान्य दिनों में इतने कम समय में ब्रिज के लिए गर्डर लाचिंग करना मुश्किल होता है। हर्री स्टेशन में निर्माणधाीन फुट ओवरब्रिज के लिए गर्डर स्थापित करने सुबह से अमला जुटा रहा और पांच घंटे में दो गर्डर लांच कर दिए गए। 25 मीटर व 19 मीटर लंबे से गर्डर को स्थापित करने के लिए कर्मचारियों के अलावा क्रेन की मदद ली गई।