
बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। सिरगिट्टी में ढोंगी ने भूत-प्रेत का भय दिखाकर महिला से छेड़खानी की। पीड़ित की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
सिरगिट्टी थाना प्रभारी यूएन शांत कुमार साहू ने बताया कि पेंड्रा निवासी मोहम्मद शरीफ(50 वर्ष) बीते कुछ दिनों से सिरगिट्टी क्षेत्र में एक परिवार के घर में रह रहा है। उसने बीते दिनों उसने एक महिला से कहा कि भूत प्रेत की वजह से उसे परेशान रहती है। साथ ही झाड़ फूंक करने का झांसा दिया। इसके लिए उसने महिला को 11 सितंबर की रात अकेले बुलाया था। झांसे में आई महिला उसके घर में आ गई। इसके बाद आरोपित शरीफ महिला को घर के पीछे ले गया। वहां महिला से छेड़खानी करने लगा। महिला किसी तरह उसकी चंगुल से भाग निकली। इस दौरान ढोंगी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की थी। इसके बाद आरोपित फरार हो गया। सिरगिट्टी पुलिस ने फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।