• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डीजे की आवाज कम करने की बात पर पुलिस पर पथराव

मंगलवार की शाम दुर्गा विसर्जन के दौरान डीजे की आवाज कम करने के लिए कहने पर पुलिस और समिति के सदस्यों के बीच झड़प हो गई। इसी बीच पुलिस पर पथराव भी किया ...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 27 Oct 2020 11:41:22 PM (IST)Updated Date: Tue, 27 Oct 2020 11:41:22 PM (IST)
डीजे की आवाज कम करने की बात पर पुलिस पर पथराव

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। मंगलवार की शाम दुर्गा विसर्जन के दौरान डीजे की आवाज कम करने के लिए कहने पर पुलिस और समिति के सदस्यों के बीच झड़प हो गई। इसी बीच पुलिस पर पथराव भी किया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद भीड़ को खदेड़ा। मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

कोतवाली थाना प्रभारी कलीम खान ने बताया कि मंगलवार की शाम शहर की दुर्गा समितियों द्वारा शांतिपूर्वक शासन की गाइडलाइन के मुताबिक मां दुर्गा की प्रतिमा का पचरी हाट में विसर्जन किया जा रहा था। इसी दौरान एक समिति के सदस्य डीजे लेकर विसर्जन के लिए पहुंचे। कोतवाली थाने के पास पुलिस ने समिति के सदस्यों को डीजे की अनुमति नहीं होने की बात कहते हुए आवाज कम करने के लिए कहा। समिति के सदस्य आवाज कम करने के लिए राजी हो गए। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों से हुज्जतबाजी शुरू कर दी। साथ ही पथराव कर दिया। इससे कुछ पुलिस कर्मियों को चोटे आई है। इसके बाद पुलिस ने वहां मौजूद भीड़ को खदेड़ा। साथ ही डीजे को थाने में खड़ा करा दिया गया। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें से कोई भी दुर्गा समिति का सदस्य नहीं है। कोतवाली थाना प्रभारी कलीम खान ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि थोड़ी ही देर में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया था। समितियां शांतिपूर्वक विसर्जन कर रही हैं।


थाने का किया घेराव

पथराव के बाद पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है। इससे लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। वे लोग थाने के सामने हंगामा करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी उमेश कश्यप मौके पर पहुंच गए। वहीं, लाइन से भी बल बुला लिया गया। इसके बाद पुलिस ने थाने के सामने हंगामा कर रहे लोगों को थाना परिसर से खदेड़ दिया।