बिलासपुर जोनल स्टेशन के प्लेटफार्म में बिना पंखा महिला यात्री कैसे बैठेंगी, प्रतीक्षालय खाली
जोनल स्टेशन में कुछ महीने पहले दी गई है सुविधा।
By Abrak Akrosh
Edited By: Abrak Akrosh
Publish Date: Thu, 07 Apr 2022 02:58:35 PM (IST)
Updated Date: Thu, 07 Apr 2022 02:58:35 PM (IST)

बिलासपुर। जोनल स्टेशन में पिछले दिनों महिलाओं के बैठने के लिए खुला प्रतीक्षालय बनाया गया है। इस घेरने के साथ कुर्सियां भी रखी गई है। पर रेल प्रशासन यहां पंखा लगाना भूल गया है। इतनी गर्मी में पंखे तक व्यवस्था नहीं होने से महिला यात्री इस सुविधा से दूरी बनाकर प्लेटफार्म के उस हिस्से में बैठ रही है, जहां पंखे लगे हैं।
इस प्रतीक्षालय को बनाने के पीछे रेलवे का मुख्य उद्देश्य महिला यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा है। जब इसे बनाया गया था, उस समय सीजन ठंड का था। इसलिए आनन- फानन में घेरा कर कुर्सियां लगा दी गई। पर इसे ऐसी जगह पर बनाया गई है, जहां एक भी पंखे भी नहीं है। जिसके चलते यात्रियों को यहां बैठने में दिक्कत होती है। सुबह व रात में तो एक महिलाएं यहां बैठकर ट्रेन का इंतजार कर लेती है। पर दोपहर में उनके लिए यहां बैठना किसी मुसीबत से कम नहीं है।
यही वजह है कि जब से गर्मी बढ़ेगी। दोपहर के समय यहां एक भी महिला यात्री नहीं बैठती। यात्रियों द्वारा इसकी जानकारी भी रेल प्रशासन को दी गई, पर अब तक गर्मी से राहत देने के लिए एक पंखे तक नहीं लगाए गए हैं। जबकि इसे सुविधाजनक बनाना था, ताकि यात्री आराम से यहां बैठकर ट्रेन के आने का इंतजार कर सके। पर स्थिति इसके विपरित है। यात्री चबूतरे या प्लेटफार्म पर लगाई गईं कुर्सियां में बैठकर ट्रेन का इंतजार करतीं है। दरअसल यहां पंखे की व्यवस्था की है।
हालांकि महिला प्रतीक्षालय में आसानी से पंखे लगाए जा सकते हैं। इसके लिए पर्याप्त जगह के साथ बिजली कनेक्शन भी है। लेकिन प्रशासन जानबुझकर ध्यान नहीं दे रहा है। इसके चलते यात्रियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि रेलवे यदि सुविधा दे रही है, तो पूरी देनी चाहिए। अधूरी सुविधा से यात्रियों को राहत मिलने के बजाय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।