• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur News: बैंकिंग सेवाओं में उद्योग-व्यवसाय जगत को दें अनुमति: केडिया

Bilaspur News:औद्योगिक संस्थानों में श्रमिकों को परिसर के अंदर रखकर कार्य करने की अनुमति है ।

By anil.kurreyEdited By: anil.kurrey
Publish Date: Tue, 20 Apr 2021 11:20:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 20 Apr 2021 11:20:19 AM (IST)
Bilaspur News: बैंकिंग सेवाओं में उद्योग-व्यवसाय जगत को दें अनुमति: केडिया

बिलासपुर।Bilaspur News: लाकडाउन के दौरान वैकिंग सेवाओं में उद्योग व्यवसाय जगत को अनुमति देने की मांग की गई है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया ने पत्र में कहा है कि लाकडाउन की पूर्व घोषित अवधि को 26 अप्रैल तक बढ़ाया गया है।

इसमें दूध, फल- सब्जी , राशन इत्यादि की आंशिक छूट दी गई है। हम इसका स्वागत करते हैं । वहीं औद्योगिक संस्थानों में श्रमिकों को परिसर के अंदर रखकर कार्य करने की अनुमति है। पिछले 14 माह से कोरोना संक्रमण के कारण उद्योग की अर्थव्यवस्था बुुरी तरह से चरमरा गई है।


बैंक ऋण अदायगी एवं अन्य भुगतान दायित्व को पूरा करने की समस्या भी आ गई है। बैंक में बैंक कर्मियों को आंतरिक कार्य करने, एटीएम, रिफीलिंग की छूट दी गई है । बैंक में उद्योग-व्यवसाय एवं उपभोक्ताओं को जाने पर प्रतिबंध है। औद्योगिक संस्थान-एमएसएमइ, सेक्टर को जीएसटी, टीडीएस,टीसीएस, पीएफ, ईएसआइ, बिजली बिल, श्रमिकों को भुगतान आदि के लिए बैंक जाना पड़ता है।

सभी भुगतान समयवद्द करना होता है। कच्‍चा माल एवं अन्य पेमेंट के लिए उद्योग-व्यवसाय जगत को बैंक जाने की अनुमति नहीं मिलने से समस्त शासकीय दायित्व एवं अन्य व्यवसायिक दायित्व का निर्वाह करना संभव नहीं होगा।

औद्योगिक प्रतिष्ठान,एमएसएमई सेक्टर के आगे व्यवसायिक कार्य जारी रखने में बहुत परेशानी होगी। आज के समय में बैंकिंग अत्यंत आवश्यक सेवा है। उद्योग-व्यवसाय जगत का आक्सीजन है। इसे देखते हुएजैसे अन्य जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है, वैसे ही उपभोक्ताओं के लिए बैंकिंग सेवा में छूट दिया जाए।