बिलासपुर। आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन का 7वां क्षेत्रीय वार्षिक अधिवेशन 30 जनवरी को हेमूनगर स्थित बंधवापारा तालाब सुबह नौ बजे से प्रारम्भ होगा। इस दौरान मुख्य मांगों को लेकर चर्चा भी होगी। इन्हें मनवाने के लिए किस तरह रेल प्रशासन पर दबाव बनाना है, इसकी रणनीति भी तैयार की जाएगी। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन भी होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव कामरेड केसीजेम्स एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड एमएन प्रसाद होंगे। इसमे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी मुख्यालयों के रनिंग स्टाफ भाग लेंगे। जिसमें विभिन समस्याओं पर चर्चा होगी जिसमें सबसे नई पेंशन स्कीम बंद कर पुरानी लागू करना शामिल है।
इसके साथ ही सहायक ट्रेन चालक रिस्क भत्ता और वेतनमान एल- 6 निर्धारित करना , महिला रनिंग कर्मचारियों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना, न्यूनतम 120 किमी प्रति ड्यूटी लागू करना, सभी लोको कैब में टूल्स बाक्स उपलब्ध कराना, बिना आधारभूत सरंचना के नए लाबी खोलना बंद करने समेत कई प्रमुख समस्याओं पर चर्चा होगी। ये वह मांगें है जिसे लेकर मंडल, जोन के अलावा केंद्रीय स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाता है।
रनिंग स्टाफ
अभी भी रनिंग स्टाफ अपने इस मुद्दे को मनवाने के लिए अडिग है और लगातार प्रयास में है कि किसी तरह ये मांगे पूरी हो जाए। अधिवेशन में सबसे प्रमुख नई कार्यकारिणी का गठन है। नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। आगामी दिनों में होने वाले आयोजनों पर भी बात की जाएगी। इस कार्यक्रम की जानकारी सभी पदाधिकारियों के अलावा कार्यकर्ताओं को दी गई है, ताकि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। साथ ही अपना पक्ष भी रख सकते हैं, ताकि उनकी समस्याओं को एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल रेल प्रशासन के सामने प्रमुखता के साथ रख सके।
Posted By:
- Font Size
- Close