Bilaspur News: नेहरू चौक का सुंदरीकरण शुरू
Bilaspur News: महापौर व निगम आयुक्त ने पैदन चलकर कर निर्माण कार्य का जायजा लिया।
By Yogeshwar Sharma
Edited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Wed, 24 Feb 2021 05:25:44 PM (IST)
Updated Date: Wed, 24 Feb 2021 05:39:04 PM (IST)

बिलासपुर। Bilaspur News: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नेहरू चौक से मंगला चौक तक चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य में नेहरू चौक को भी शामिल किया गया है। इसके तहत चौक का सुंदरीकरण शुरू भी कर दिया गया है।
महापौर रामशरण यादव और नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय ने बताया कि नेहरू चौक से लेकर मंगला चौक तक का निरीक्षण कर सुंदरीकरण के लिए जगह की खोज की गई है। अब इस प्रोजेक्ट के तहत शहर की पहचान नेहरू चौक को संवारा जा रहा है। महापौर और कमिश्नर ने स्मार्ट सिटी टीम के साथ सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण का पैदल चलकर जायजा लिया। इस दौरान महापौर रामशरण यादव ने अधिकारियों से कार्य योजना की पूरी जानकारी ली। उन्हें अधिकारियों ने बताया की नेहरू चौक से 27 खोली चौक तक चौड़ीकरण कर डिवाइडर बनाया जाएगा। उसके बाद मंगला चौक तक पहले से ही डिवाइडर बना हुआ है।
नेहरू चौक से मंगला चौक तक सड़क के दोनों किनारें आकर्षक लैंड स्केपिंग किया जाएगा। साथ ही सड़क के दोनों ओर सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर फूटपाथ भी बनाया जाएगा। इसकी मार्किंग की जा चुकी है तथा नेहरू चौक से एसपी आफिस तक डिस्पेंटल का कार्य प्रारंभ किया चुका है। इस पूरे कार्य के लिए वर्क आर्डर भी जारी कर दिया गया है। इस दौरान महापौर यादव ने समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही कहा कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगी।
आकर्षक लाइटिंग भी होगी
योजना के तहत नेहरू चौक से मंगला चौक तक चयनित स्थानों पर आकर्षक लाइटिंग लगाने का भी निर्णय लिया गया है। मौजूदा स्थिति में इसके लिए स्थान का चयन किया जा रहा है। इसके बाद लाइट लगाने का काम भी शुरू किया जाएगा।