Bilaspur News: गृह विज्ञान के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जेडी कार्यालय भेजी, पदोन्नति का मिलेगा लाभ
Bilaspur News:अब शिक्षकों की समस्या दूर की जाएगी
By Manoj Kumar Tiwari
Edited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 05 Jun 2023 11:28:52 AM (IST)
Updated Date: Mon, 05 Jun 2023 11:28:52 AM (IST)

बिलासपुर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बिलासपुर संभाग के समस्त स्कूलों के वरिष्ठ शिक्षकों को 5500 से अधिक पदों पर पदोन्नति दी गई है लेकिन गृह विज्ञान विषय के शिक्षकों को पदोन्नति से वंचित कर दिया गया था। जिससे शिक्षकों में भारी आक्रोश था। शिक्षकों ने मिलकर जिला प्रशासन से लेकर शिक्षा सचिव से बात की। इसके बाद पदोन्नति का रास्ता साफ हुआ और बीईओ ने शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जेडी कार्यालय जमा किया।
शिक्षा विभाग ने संभाग के 5500 से अधिक पदों पर शिक्षकों को प्रमोशन देने काउंसिलिंग की लेकिन इसमें इस तरह की खामियां नजर आई। गृह विज्ञान विषय के कई शिक्षकों को पदोन्नत ही नहीं किया गया बल्कि उनकी जगह नियम विरूद्ध कला के शिक्षकों को प्रमोशन दे दिया गया।
ऐसे में अब गृह विज्ञान विषय के कई शिक्षकों ने लोक शिक्षण संचनालय में संचालक को शिकायत की है, जिसके बाद संचालक ने शिक्षा संयुक्त संचालक एसके प्रसाद को निर्देशित किया था कि पात्र शिक्षकों को पदोन्नति से वंचित न किया जाए। इसके बाद भी संयुक्त संचालक ने इसमें कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लिया है।
पदोन्नति से वंचित शिक्षकों ने बताया कि बिलासपुर संभाग में बीते 10 और 11 मई को सहा. शिक्षक से यूडीटी विज्ञान विषय में काउंसिलिंग कर पदोन्नति की गई है। जिसमें सात कला (गृह विज्ञान, फार्मेसी, इतिहास) विषय के अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं। जिसके कारण गृह विज्ञान विषय के स्नातकधारी 14 पात्र अभ्यर्थी पदोन्नति से वंचित हो गए हैं।
इस त्रुटि को सुधारने लोक शिक्षण संचनालय ने संयुक्त संचालक को आदेश भी दिया इसके बाद भी इसे सुधारा नहीं जा सका अब पदोन्नती से वंचित शिक्षक अफसरों के दफ्तरों में चक्कर काट रहे है। साथी भाग के अफसरों के प्रति आक्रोश व्याप्त है बताया जा रहा है कि गृह विज्ञान के योग्य शिक्षकों को विभाग के अफसरों द्वारा चक्कर लगाया जा रहा है और फर्जी नियम का हवाला देकर पदोन्नति से वंचित करने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले एक महीने से 15 शिक्षक पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर शासन प्रशासन से मांग करते आ रहे हैं।
ये शिक्षक पदोन्नति हुए वंचित
राजमती बंजारे,गुला आफरीन भासमी, संगीता रानी, सरिता नायडू, सविता माला, संगीता सानन, जीतू मिश्रा, विद्या शर्मा, शकुंतला पैकरा, शिखा मिश्रा, ममता तिवारी , शिप्रा सिंह, गीता बइराया, दीप्ती चंद्राकर
शिक्षकों की समस्या दूर की जाएगी
संयुक्त संचालक प्रभारी एसके प्रसाद ने कहा कि गृह विज्ञान के शिक्षकों की शिकायत दूर की जा रही है। पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची मिली है। उसे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा तैयार कर भेजा गया है। उसी के आधार पर काउंसिलिंग हुई है। हमारा प्रयास है कि नियम के तहत आने वाले सभी शिक्षकों को पदोन्नति मिले।