
Bilaspur News: बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। जिला सहकारी केंद्रीय बैक बिलासपुर के अंतर्गत मंडी शाखा में किसानों ने अपनी गाढ़ी कमाई का बड़ा हिस्सा जमा किया था। यहां की कैशियर खूशबू शर्मा ने गुपचुप तरीके से पूरी राशि निकाल ली है। लखपति किसान कंगाल हो गए हैं। किसानों की परेशानी ये कि उनको उनकी जमापूंजी कहां से मिलेगी और कौन भरपाई करेगा यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। कैशियर ने किसानों के बैंक खाते से किसानों का फर्जी हस्ताक्षर कर राशि निकाल ली है। किसानों को इस बात की जानकारी तब लगी जब जस्र्रत पड़ने पर बैंक पहुंचे और राशि निकाली। यह सुनकर किसानों के होश उड़ गए। अचरज की बात ये कि महिला किसान सतवंतिन बाई के बैंक खाते में एक लाख 83 हजार 581 स्र्पये जमा था। कैशियर ने फर्जी हस्ताक्षर के जरिए पूरी राशि निकाल ली। वर्तमान में अब उनके खाते में मात्र 75 रुपये ही शेष बचा है।
अन्न्दाता किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने के बाद अपनी जमापूंजी सहकारी बैंक की मंडी शाखा में इस भरोसे के साथ जमा किया था कि जब जस्र्रत पड़ेगी आसानी के साथ निकाल लेंगे। बैंक के अफसरों ने किसानों के भरोसे के साथ विश्वासघात किया है। लखपति किसानों को देखते ही देखते कंगाल कर दिया है।
फोटोबाई के बैंक खाते में 10 लाख 50 हजार 231 स्र्पये जमा था। फर्जी हस्ताक्षर के जरिए उनके खाते से राशि निकालने के बाद अब मात्र दो हाजर 794 स्र्पये28 पैसे ही शेष बचा है। दुलारी राम साहू के बैंक खाते में आठ लाख 63 हजार 78 स्र्पये जमा था। वर्तमान में14 हजार 988 स्र्पये ही बचा है। भाई राम पटेल के बैंक खाते में नौ लाख 18 हजार 984 स्र्पये जमा था। वर्तमान में मात्र 903 स्र्पये शेष है। घसनीन बाई के खाते मेंे दो लाख 21 हजार 614 स्र्पये जमा था। इनके बैंक खाते में मात्र 20 स्र्पये ही शेष बचा है।
- एक लाख स्र्पये से ज्यादा राशि जमा करने वाले किसान
किसानों के नाम जमा राशि अब शेष राशि
पन्नालाल गडरिया 364433.00 1804.63
रजनी पटेल 698038.00 3893.00
रेशम लाल 388913.00 1647.77
भाऊराम 115734.00 4386.84
सुरेखा बाई 514393.00 1201.00
नारद पटेल 857713.00 6332.53
सतवंतिन 183581.00 75.00
विष्णु प्रसाद 125602.00 1604.00
माधुरी पटेल 385971.00 8071.95
राजेंद्र कुमार 294991.00 6371.67
घसनीन बाई 221614.00 20.00
भाई राम पटेल 918984.00 903.88
मेलू राम पटेल 461641.00 11603.76
मनराखन पटेल 248861.00 607.00
फोटो बाई 1050231.00 2794.28
प्यारे लाल केंवट 118284.00 4016.07
दुलारी राम साहू 863078.00 14988.00
पीला बाई अघरिया 119939.00 7952.00
ईश्वर प्रसाद साहू 110991.00 1143.00
संपत डाहिर 108042.00 513.00