Bilaspur News: अजमेर एक्सप्रेस से 19 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
जीआरपी की अपराध नियंत्रण टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 20823 पुरी-अजमेर एक्सप्रेस के एसी कोच से सफर कर रहे दो आरोपितों को 19 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत दो लाख 85 हजार रुपये आंकी गई है।
By Abrak Akrosh
Edited By: Abrak Akrosh
Publish Date: Tue, 01 Nov 2022 11:39:43 PM (IST)
Updated Date: Tue, 01 Nov 2022 11:39:43 PM (IST)

बिलासपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जीआरपी की अपराध नियंत्रण टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 20823 पुरी-अजमेर एक्सप्रेस के एसी कोच से सफर कर रहे दो आरोपितों को 19 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत दो लाख 85 हजार रुपये आंकी गई है।
जीआरपी अपराध नियंत्रण टीम अभी लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। हाल ही में इस टीम का गठन किया गया है। टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को मजबूत कर लिया गया है। यही वजह है कि ट्रेन में आपराधिक गतिविधियां होते ही सूचना मिल जाती है। इसी के तहत ट्रेन 20823 पुरी -अजमेर एक्सप्रेस के बी-4 कोच में गांजा तस्करी होने की सूचना मिली। इस पर टीम ने दबिश दी और भिलाई खुसीपार निवासी अजय मसीह (18) व सुमन (22) को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी के देखकर दोनों के हाथ-पैर फूलने लगे। उनके पास भागने के लिए भी जगह नहीं थी। लिहाजा एक जगह बैठ गए।
इसके बाद टीम ने उनके पास रखे लगेज की जांच की। इस दौरान एक ट्राली बैग के अंदर से 10 किग्रा गांजा और दूसरे हरे रंग के बैग में नौ किलो गांजा रखा हुआ था। इसके बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया और भिलाई रेलवे स्टेशन में उतारा गया। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए भिलाई जीआरपी के हवाले कर दिया गया। इस कार्रवाइ में निरीक्षक आरके बोरझा, प्रधान आरक्षक इंद्रजीत बघेल, बंका प्रसाद व आर. लक्ष्मण गाइन, मन्न्ू प्रजापति, राजा दुबे, संतोष राठौर शामिल थे।