यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bilaspur News: दूधिया रोशनी से नहाया वेयरहाउस रोड
सड़के हुई चकाचक व चौड़ी हाइवे में 14 किलोमीटर तक रहेगी दूधिया रोशनी
By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 03 Jan 2023 01:07:07 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Jan 2023 01:07:07 PM (IST)

Bilaspur News: बिलासपुर। शहर की ऐसे सड़के जिनकी प्रकाश व्यवस्था चरमरा गई है, उन सड़को पर दूधिया एलईडी लगाया जा रहा है। इसी के तहत वेयरहाउस रोड अब दुधिया रोशनी से जगमगाने लगा है। साथ ही इस सड़क का डामरीकरण के साथ चौड़ीकरण कर दिया गया है। जो इस क्षेत्र में रहने वालों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।
कोरोना काल के बाद शहर की स्ट्रीट लाइट पर कोई खास ध्यान नहीं दिया गया है। ऐसे में लगभग सभी सड़कों की लाइट खराब हो चुकी है। मालूम हो कि पहले लगे एलईडी लाइट ठेका में लगा है। जिसमे तीन साल की वारंटी दी गई थी, इसी के तहत नगर निगम ने खराब हो चुके लाइट बदलने व कुछ सड़को में नए लाइट लगाने के निर्देश ठेका कंपनी को दिए है। इसके तहत ही वेयरहाउस रोड को दूधिया रोशनी से जगमग किया गया है। सेफर स्कूल चौक से राजेंद्र नगर चौक तक जाने वाली सड़क तक लाइट लगाया गया है।
निगम प्रबन्धन से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में शहर के जिन सड़को पर उचित प्रकाश व्यवस्था नहीं है, वहा पर भी लाइट लगा दिया जाएगा। नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत ने जानकारी दी है कि ठेका कंपनी को शहर भर में एक महीने के भीतर लाइट लगाने के निर्देश दिए गए है। ऐसे में आने वाले एक महीने के भीतर शहर की सभी सड़के जगमगाने लगेगी। काम पर देरी करने पर ठेका कंपनी के जुर्माना भी लगाया जाएगा।
हाइवे में 14 किलोमीटर तक रहेगी दूधिया रोशनी
नगर निगम सीमा का विस्तार हो चुका है, ऐसे में बिलासपुर रायपुर हाइवे के पेन्द्रिडीह बाईपास तक 14 किलोमीटर तक कि सड़क पर लाइट लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत नेहरू चौक से पेन्द्रिडीह बाईपास तक सफेद एलईडी लाइट लगाई जाएगी। इसके तहत लाइट मंगाई गई है, लाइट आते ही इसे लगाने का काम चालू कर दिया जाएगा।